10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनाव कम करने के लिए खेल जरूरी : जस्टिस भाटी

एडवोकेट्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
less than 1 minute read
Google source verification
Game required to reduce stress: Justice Bhati

तनाव कम करने के लिए खेल जरूरी : जस्टिस भाटी

जोधपुर।

राजस्थान हाईकोर्ट एड्वोकेट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित एडवोकेट्स स्टेट 20-20 क्रिकेट चेलेंज कप का उद्घाटन मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश पुष्पेंद्रसिंह भाटी और विनीत माथुर ने किया।

मोहनपुरा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में विजेताओं को दी जाने वाली ट्रॉफ ी का अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर जस्टिस भाटी ने कहा कि ऐसे आयोजन से तनाव कम होता है।

जस्टिस माथुर ने उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने आयोजन को ऐतिहसिक बताते हुए राज्य के सभी जिलों से आई टीमों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश की 26 बार एशोसिएशन की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मगराज सिंघवी को एशोसिएशन का सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भानु पुरोहित तथा पंकज अवस्थी ने किया।

आज होंगे आठ मैच

एसोसिएशन उपाध्यक्ष कपिल बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को मयूर चौपासनी, फि जिकल ग्राउंड, हनवंत स्कूल और ओल्ड रेलवे स्टेडियम में आठ मैच खेले जाएंगे। मैच सुबह नौ बजे शुरू होंगे।