10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी

JNVU News - केएन कॉलेज में दांडी मार्च दिवस पर संगोष्ठी
less than 1 minute read
Google source verification
गांधी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी

गांधी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी

जोधपुर. जेएनवीयू के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव में दांडी मार्च दिवस के उपलक्ष्य पर दांडी संदेश एवं बापू का समाज दर्शन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गांधी ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने सभी वर्गों को प्रभावित किया। राष्ट्रपिता गांधी जी की कथनी और करनी में एकता थी। यदि गांधीजी के जीवन मूल्यों में से किसी एक विचार को जीवन में उतार लें तो देश को नई दिशा और दशा मिलेगी। कुलपति प्रो प्रवीणचंद्र त्रिवेदी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सिद्धांतविहीन राजनीति, विवेकहीन उपयोग, नीति विहीन व्यापार, चरित्र हीन शिक्षा, श्रमविहीन सम्पति, त्याग विहीन पूजा जैसे विकारों से त्रस्त समाज को गांधी जी के सत्य, समानता, सदाचार, अहिंसा, शिक्षा, श्रम, विवेक, नीति, शक्ति विकेंद्रीकरण जैसे जीवन मूल्यों की आवश्यकता है। कार्यवाहक निदेशक प्रो सांत्वना गौड़ ने शुभारंभ किया। डॉ अजय त्रिवेदी ने संगोष्ठी की संकल्पना रखते हुए महात्मा गांधी के जीवन दर्शन सविनय अवज्ञा, सत्य और अहिंसा को स्पष्ट किया। संचालन डॉ राजश्री राणावत ने किया।