11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बप्पा की भक्ति में डूबी सूर्यनगरी, घर-घर हो रहा गणपति वंदन

विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति भगवान गणेश का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मंदिरों-घरों में गणेशजी को मोदक के लड्डूओं व चूरमे का भोग लगाया गया। भक्तों ने दिन भर उपवास रखकर सभी विघ्न बाधाओं को दूर रखने की कामना की।
2 min read
Google source verification
ganesh festival celebrations in jodhpur

बप्पा की भक्ति में डूबी सूर्यनगरी, घर-घर हो रहा गणपति वंदन

जोधपुर. विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति भगवान गणेश का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मंदिरों-घरों में गणेशजी को मोदक के लड्डूओं व चूरमे का भोग लगाया गया। भक्तों ने दिन भर उपवास रखकर सभी विघ्न बाधाओं को दूर रखने की कामना की। ररातानाडा गणेश मंदिर सहित सोजतीगेट गढ़ लम्बोदर गणेश मंदिर, जूनी धान मंडी गुरु गणपति (इश्किया गजानन) मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

गली-मोहल्लों में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
घरों-मंदिरों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सजे अस्थाई मंडपों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। महाराष्ट्र समाज की ओर से शास्त्रीनगर डी सेक्टर स्थित समाज के भवन में 114वें सार्वजनिक गणेशोत्सव का शुभारंभ किया गया। शिव सेना की ओर से जालोरीगेट सर्किल पर इॅको फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई। जिला प्रभारी महेन्द्र मेवाड़ा ने बताया कि अनंत चतुर्दशी को शिवसेना स्थापित 500 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। हनुमान वाटिका 10 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मोहल्ला विकास युवा समिति के तत्वाधान से श्री गणेशजी की स्थापना की गई।

गणपति महोत्सव समिति की ओर से चौपासनी रोड जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर में गणपति प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव का आगाज किया गया। प्रताप नगर गणेश चौराहा स्थित मंदिर में 151 किलो मोदक के लड्डू का भोग लगाकर महाआरती के दौरान समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। नागोरीगेट के बाहर शीतला मंदिर परिसर में अष्ट विनायक मंदिर में सुबह अभिषेक व पूजन के बाद कीर्तन का आयोजन किया गया। ओम शक्ति संगठन की ओर से गोल बिल्डिंग चौराहे पर सुबह संत कल्याणदास के सान्निध्य में सिद्धि विनायक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। चांदपोल के बाहर विद्याशाला किला मार्ग स्थित ढाई सौ वर्ष प्राचीन सिद्धेश्वर गणेश मंदिर में सोमवार को चॉकलेट शृंगार किया गया। महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर महाआरती की।