10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथानिया के व्यवसायी को फंसाने के लिए दो महीने से रची जा रही थी साजिश, महिला करती रही फोन पर मीठी बातें

मिठाई व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाने का मामला चारों आरोपियों से पूछताछ जारी  
2 min read
Google source verification
fraud calls

criminal conspiracy case, Loot gang, loot gang members arrested, honey trap, honey trap cases, honey trap dacoity, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. मथानिया के मिठाई व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसा कर लाखों रुपए वसूलने के लिए आरोपियों ने तीन माह से प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए युवती पिछले 2 महिनों से व्यवसायी से फोन पर बातें कर रही थी। मैसूर (कर्नाटक) में कैटरिंग और मिठाई का व्यवसाय करने वाले मथानिया के गगाड़ी निवासी सुमेराराम पुत्र अचलाराम को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए वसूलने का प्रयास करने वाले आरोपी रूपाराम जाट, नाथूराम जाट, हापुराम (28) पुत्र जाट व रेखा माली को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने व्यवसायी को फंसाने के लिए 3 महीने पहले ही काम शुरू कर दिया। इसके लिए करीब 2 महीने पहले रेखा ने व्यवसायी से फोन पर बातें शुरू कर दी थी। दूसरी तरफ रूपाराम और उसके साथी व्यवसायी के मैसूर से गांव आने पर उसे फंसाने और लूटने की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने गाड़ी और रेखा के उसके साथ मिलने की जगह तय कर ली थी।

उल्लेखनीय है कि मैसूर (कर्नाटक) में कैटरिंग और मिठाई का व्यवसाय करने वाले मथानिया के गंगाड़ी निवासी सुमेराराम पुत्र अचलाराम ने 21 सितंबर को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले उससे एक युवती ने फोन पर बात कर दोस्ती की। इसके बाद युवती ने राजस्थान आने पर उसे मिलने के लिए कहा। सुमेरराम गत 16 सितंबर को अपने गांव गंगाड़ी आया था। 19 सितंबर को युवती का फोन आने पर वह गाड़ी में उससे मिलने तिंवरी बस स्टैण्ड पहुंचा। वहां से युवती उसके साथ कार में बैठ गई और उसे जोधपुर चलने को कहा। जोधपुर आते समय तिंवरी और बालरवा के बीच युवती ने यह कहते हुए गाड़ी रुकवाई कि उसे बात करनी है। इसके के कुछ समय बाद ही एक गाड़ी उनके पास आकर रुकी और उसमें सवार पांच लोग युवती और व्यवसायी को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। आरोपियों ने व्यवसायी की आखों पर पट्टी बांध दी और तीन घंटे तक कार घुमाते रहे। इस दौरान उसके साथ सरियों से मारपीट भी की। आरोपियों ने उसकी सोने की दो चैन, ब्रेसलैट, 6 सोने की अगूठियां, एक घड़ी, मोबाइल व 25 हजार नकदी लूट ली। आरोपियों ने सुमेरराम से 15 लाख रुपए की मांग की और नहीं देने पर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर छोड़ दिया।

व्यवसायी के परिचित ने रची थी साजिश

एडीसीपी अनन्त कुमार, एसीपी मंडोर नविता खोखर, मथानियां थानाधिकारी राजेंद्र राजपुरोहित व टीम ने जांच की तो पता लगा कि व्यवसायी के परिचित रूपाराम ने सथियों के साथ सुमेरराम को युवती के जरिए हनी ट्रेप में फंसाकर 15 लाख रुपए वसूलने की साजिश रची थी। इस पर टीम ने शनिवार को गंगाडी निवासी रूपाराम (24) पुत्र राजुराम जाट, तिंवरी निवासी नाथूराम (24) पुत्र नवलाराम जाट, ओसियां के खेतासर निवासी हापुराम (28) पुत्र बाबूराम जाट व मथानिया के बसीनगर निवासी रेखा (20) पुत्री लूणाराम माली को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने युवती को जेल और तीन अन्य आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।