11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य स्तरीय गीता कॉन्टेस्ट में झलकी संस्कृति, युवाओं को धर्म व आध्यात्म को लेकर किया जागरूक

हरे कृष्णा मूवमेंट की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस और कॅरियर डे पर जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर में गीता कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय गीता कॉन्टेस्ट का जोश, उमंग और उत्साह के साथ आयोजन हो रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
geeta contest by hare krishna movement in jodhpur

राज्य स्तरीय गीता कॉन्टेस्ट में झलकी संस्कृति, युवाओं को धर्म व आध्यात्म को लेकर किया जागरूक

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. हरे कृष्णा मूवमेंट की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस और कॅरियर डे पर जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर में गीता कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय गीता कॉन्टेस्ट का जोश, उमंग और उत्साह के साथ आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में 16 या इससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जोधपुर में यह प्रतियोगिता 12 जनवरी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चैनपुरा स्टेडियम के निकट वाईसीएल स्कूल में हो रही है।

जोधपुर के समन्वयक भक्त अवतारदास और ऋषिकेशदास ने बताया कि इस कॉन्टेस्ट में गीता के 1 से 6 अध्याय में से प्रश्न पूछे गए हैं। आजकल की युवा पीढ़ी को धर्म और अध्यात्म की ओर उन्मुख करने के लिए यह कॉन्टेस्ट रखा गया है। प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम विजेता को 51 हजार, द्वितीय विजेता को 21 हजार और तृतीय विजेता को 11 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं 5 से 10 विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

गीता ज्ञान परीक्षा का आयोजन
मथानिया क्षेत्र के आदर्श विद्या मन्दिर में आयोजित गीता ज्ञान परीक्षा में घनश्याम परिहार ने छात्र वर्ग में बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रतनाराम चौधरी ने बताया कि विद्यालय में शनिवार को गीता ज्ञान परीक्षा संत नारायणदास के सानिध्य में हुई। परीक्षा में घनश्याम परिहार ने प्रथम, अमृतलाल हालू ने द्वितीय, अरूण सोलंकी व वरूण जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग मे ज्योति चौधरी ने प्रथम, सानिया परिहार ने द्वितीय, सरस्वती प्रजापत व माया चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभाओं को स्थानीय आदर्श विद्या मन्दिर समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश बूब, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हिम्मतसिंह चारण ने पुरस्कार देकर समानित किया।