10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता संकल्प की याद दिलाएगा घंटाघर, राइडर्स ने निकाली बाइकर्स जागरूकता रैली

- कई स्थानों पर रंगोलियां बनाकर किया जागरूक
less than 1 minute read
Google source verification
 स्वच्छता संकल्प की याद दिलाएगा घंटाघर, राइडर्स ने निकाली बाइकर्स जागरूकता रैली

स्वच्छता संकल्प की याद दिलाएगा घंटाघर, राइडर्स ने निकाली बाइकर्स जागरूकता रैली

जोधपुर। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम भी एक्टिव मोड में है। ऐतिहासिक घंटाघर के समीप ही स्वच्छता सर्वेक्षण याद दिलाने के लिए मोन्यमेंट लगाया गया है। जिससे कि घंटाघर के साथ सेल्फी लेने वाले भी याद रखें। वहीं बुधवार को हार्ले डेविडसन जोधपुर राइडर्स ग्रुप और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में बाइकर्स जागरूकता रैली हुई।

लग्जरी गाडिय़ों पर सवार होकर बाइक सवारों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित नगर निगम कार्यालय से घंटाघर तक जागरूकता रैली निकाली। इसे महापौर (उत्तर) कुंती देवड़ा परिहार, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर एवं आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन आमजन को साथ जोडऩे के लिए किया गया। जोधपुर को टॉप फाइव सिटी में शामिल करने का लक्ष्य है।

रंगोलियां बनाकर किया जागरूक
जागरूकता की कड़ी में नगर निगम उत्तर व दक्षिण के वार्डों में रंगोलियां बनाई गई। आयुक्त तोमर ने बताया कि स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। आयुक्त यादव ने बताया कि रंगोली के माध्यम से लोगों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली टैक्सी में कचरा डालने, गंदगी नही फैलाने की अपील की गई।