
gang rape
जोधपुर. बनाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने सत्रह वर्षीय किशोरी से जान-पहचान और मोबाइल पर चैटिंग करने के बाद बलात्कार किया। उसके दो दोस्तों ने किशोरी से सामूहिक बलात्कार किया। किशोरी की ओर से दी गई रिपोर्ट में वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर चौदह-पन्द्रह तोला सोने के जेवर और चौबीस हजार रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया गया है।
थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार 11वीं की छात्रा की शिकायत पर जालेली फौजदारा के तीन युवकों के खिलाफ डरा-धमकाकर सामूहिक बलात्कार, यौन शोषण, पोक्सो अधिनियम और ब्लैकमेल कर सोने के जेवर व रुपए हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक साल पहले मुख्य आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा था। उसने जबरन खुद के मोबाइल नम्बर दिए और उससे भी मोबाइल नम्बर ले लिए। दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद युवक ने किशोरी को ढाणी से कुछ दूर सूने कमरे में बुलाया और मोबाइल से हुई चैटिंग वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा।
युवक के दो दोस्तों ने भी उसके साथ एक मर्तबा बलात्कार किया था। मुख्य आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे घर से सोने के आभूषण व रुपए मंगवाने शुरू कर दिए। आरोपी ने करीब चौदह-पन्द्रह तोला सोने के आभूषण व चौबीस हजार रुपए हड़प लिए। घरवालों को आभूषण व रुपए गायब होने का पता लगा तो किशोरी ने पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
Updated on:
03 Oct 2019 03:05 pm
Published on:
03 Oct 2019 03:05 pm
