10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढलान में खड़े ट्रैक्टर की चपेट से बच्ची घायल

- कमठा मजदूरी करने वाला पिता चाय लेने गया, पीछे ढलान में खड़ा ट्रैक्टर लुढ़का- बच्ची के सिर, आंख, कान व हाथ-पांव चोटिल
2 min read
Google source verification
ढलान में ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, इलाज को रुपए के लिए भटका पिता, मौत

ढलान में ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, इलाज को रुपए के लिए भटका पिता, मौत

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत रावत नगर में ढलान में खड़ा एक ट्रैक्टर स्वत: ही लुढ़कर पास में खेल रही मासूम बालिका को चपेट में ले लिया। उसके सिर, आंख, कान, हाथ व पांव में चोट आई। बालिका पाल रोड पर निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती है। इलाज पर २५ हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। अब और रुपए की जरूरत है, लेकिन मजदूर पिता रुपए न होने से बेबस है। वह इलाज के बीच मासूम पुत्री को गांव ले जाने को सोचने लगा है।

ठेकेदार ने २५ हजार दिए, दो दिन में खर्च हुए
कमठा मजदूर रमेश का कहना है कि वह तीन महीने पहले पत्नी के साथ जोधपुर आया था। पुत्र व पुत्री मनीषा भी साथ रह रहे हैं। कमठा मजदूरी के बीच वह चाय लेने चला गया था। पीछे दुर्घटना हो गई। बेटी की हालत गंभीर है और वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। ठेकेदार ने आर्थिक मदद की, लेकिन दो दिन में इलाज में हजारों रुपए खर्च हो गए। अब और रुपए की जरूरत है, लेकिन रुपए नहीं है। उसकी हालत एेसी है कि वह इलाज के बीच पुत्री को गांव ले जाने की सोचने लगा है। पुत्री की हालत देख पिता व मां की हालत भी खराब हो रही है।

ढलान में खुद ही लुढऩे लगा था ट्रैक्टर
पुलिस के अनुसार मूलत: प्रतापगढ़ जिले में बामन खेड़ी रायपुर हाल रावत नगर निवासी रमेश पुत्र बाबूलाल मीना कमठा मजदूर है। वह रावत नगर नाकोड़ा ट्रस्ट के भवन में काम करता है। वहीं पर पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। मजदूरी के दौरान वह शनिवार को चाय लेने गया। कमठा स्थल के पास तीन वर्षीय पुत्री मनीषा खेल रही थी। वहां ढलान में ट्रैक्टर खड़ा था। जो ढलान की वजह से स्वत: ही लुढ़कने लगा और मासूम मनीषा के ऊपर से निकल गया। मासूम के सिर, आंख, कान व हाथ-पांव में गंभीर चोट आई। बालिका के चिल्लाने पर आस-पास के श्रमिक मौके पर आए। पिता को बुलाया गया। फिर उसे पाल रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे आइसीयू में भर्ती किया गया। पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पहुंची। पिता की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।