11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोपासरिया गांव से युवती का अपहरण

ओसियां थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
गोपासरिया गांव से युवती का अपहरण

गोपासरिया गांव से युवती का अपहरण

तिंवरी (जोधपुर). तहसील इलाके के एक गावं से युवती का अपहरण होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। युवती के मामा ने ओसियां थाने में नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार युवती के मामा गोपासरिया निवासी ने ओसियां थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि दिनेश पुत्र केसुराम जाट बागोरिया, भोपालगढ निवासी ने २३ दिसम्बर को उसकी भानजी का गोपासरिया गांव से अपहरण कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रामसुख कर रहे हैं।

देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
तिंवरी (जोधपुर). पुलिस ने तिंवरी तहसील इलाके के रामनगर चेराई में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओसियां पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी भंवरलाल मेघवाल को बिना लाइसें एक कार्टून देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सउनि बाबूलाल कर रहे हैं।