10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीजिए अपने प्यार को टेडी का उपहार

- गिफ्ट खरीदने में है उलझन तो टेडी एक बेहतर विकल्प
2 min read
Google source verification
Give Teddy's Gift to Your Love

दीजिए अपने प्यार को टेडी का उपहार



जोधपुर- मोहब्बत का दिन वैलेंटाइन इस बार गुरुवार को आने वाला है। हर उन की धडकऩे बढ़ी हुई है जो अपने पार्टनर, बेस्टी को यादों के तौर पर कुछ देना चाहते हैं। सभी यही सोच रहे हैं की उनका तोहफा अपने साथी को पसंद आ जाए। ऐसे में कोई अपने साथी को चॉकलेट का गिफ्ट कर रहा है तो कोई रंग बिरंगे कार्ड, प्रेम के प्रतीक सामान को खरीद साथी को उपहार दे रहा है। यदि आप भी उलझन में हैं कि अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दें तो टेडी आपके प्यार को देने के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वैसे तो हर बार इस डे को लेकर विभिन्न प्रकार के गिफ्ट बाजार में बिकने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उनमे से एक खास गिफ्ट है टेडी।

रंग बिरंगे कलर में आने वाले टेडी हर किसी की पहली पसंद है। यही वजह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार टेडी देने का प्रचलन यूथ में बढ़ा है। इसके चलते बाजार में टेडी की खरीदारी बढ़ गई है। छोटे से लेकर बड़े आकार में आसानी से मिल जाने वाले टेडी की पहुंच हर किसी की जेब तक है। साथ ही पिछले बार की तुलना में इस बार नए एवं आकर्षक लुक के टेडी खरीदने वालों को अपना मुरीद बना ही लेते हैं।
लड़कियां दिखा रही उत्साह
टेडी विक्रेता सम्पत रावल ने बताया कि टेडी को खरीदने में लड़कियां काफी रूचि दिखा रही है। इस बार बिक्री में भी खास इजाफा हुआ है। रावल ने बताया कि उनके पास दौ सौ रुपए से लेकर दस हजार तक के टेडी की जमकर बिक्री हो रही है। वहीं भगत की कोठी क्षेत्र में कई वर्षों से टेडी बेच रहे विक्रेता नीलू ने बताया कि पिछले बार की बजाय इस बार अच्छी खासी संख्या में टेडी की बिक्री हो रही है। उनके पास छोटी से लेकर बड़ी रेंज तक के टेडी उपलब्ध है। सभी की कीमत 80 रुपए से लेकर 2 हजार तक है। हालांकि अभी वैलेंटान डे में दो दिन शेष है, लेकिन यदि आप भी कुछ हटकर गिफ्ट अपने पार्टनर को देना चाहते हैं तो टेडी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कम कीमत में मिलने वाले टेडी से ढेर सारा प्यार आप अपने पार्टनर से पा सकते हैं।