11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई योग तो कोई ट्रेकिंग से दे रहा स्वस्थ रहने के मंत्र

- प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों को सिखा रहे फिटनेस गुर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 29, 2021

कोई योग तो कोई ट्रेकिंग से दे रहा स्वस्थ रहने के मंत्र

कोई योग तो कोई ट्रेकिंग से दे रहा स्वस्थ रहने के मंत्र

जोधपुर।

वैश्विक कोरोना महामारी के चलते विद्यालय बंद होने से शिक्षण सहित अन्य गविधियां बंद है। विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक के अलावा शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक गतिविधियों पर ताला लगा हुआ है। विद्यार्थियों में भय, अवसाद, तनाव, मोटापा, रोग प्रतिरोधक क्षमता जैसे लक्षण उत्पन्न हो रहे है। वहीं, विद्यार्थियों के अलावा हर उम्र के लोगों में इस कोरोनाकाल में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता आई है। सभी अपने तरीकों से लोगों को स्वस्थ रहने का मंत्र दे रहे है।

- प्रतिदिन 450 लोगों को ऑनलाइन योग सिखा रहे जयप्रकाश

भवानी आदर्श विद्या मंदिर के शारीरिक व योग शिक्षक जयप्रकाश दवे प्रतिदिन करीब 450 विद्यार्थियों, उनके परिजनों व शिक्षकों को ऑनलाइन योग सिखा रहे है। दवे ने बताया कि वे नित्य योगासान, प्राणायम, हास्य योग आदि सिखा रहे है।

--

- पहाड़ों पर करा रहे ट्रेकिंग

शहर के युवाओं में पहाड़ो पर अलसुबह ताजा हवा में ट्रेकिंग, हैंगिंग के साथ योगा, व्यायाम व मेडिटेशन कर अपने को तरोताजा रखने का ट्रेड सुर्खियों में है । शहर का संडे ट्रेक ग्रुप व विश्व हिन्दू परिषद सरदारपुरा प्रखंड की ओर से युवाओं को ट्रेकिंग-हैंगिंग के साथ योगा-मेडिटेशन कराया जा रहा है। संडे ट्रेक के नरेन्द्रसिंह चौहान व पंकज दुगट ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से 5 लोगो से शुरू किए ट्रेकिंग ग्रुप में अब 80 से ज्यादा यूथ जुड़ गए है। विहिप के विक्रांत अग्रवाल ने बताया कि युवाओं को माचिया सफारी पार्क की पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग कराई गई। ट्रेकिंग के दौरान युवाओं के साथ विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।