11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां के साथ घर लौट रही युवती के गले से चेन लूटी

- मोटरसाइकिल पर थे दो नकाबपोश लुटेरे
less than 1 minute read
Google source verification
मां के साथ घर लौट रही युवती के गले से चेन लूटी

मां के साथ घर लौट रही युवती के गले से चेन लूटी

जोधपुर.
रातानाडा थानान्तर्गत शिव मंदिर रोड पर मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश दो युवक मोपेड पर मां के साथ खरीदारी कर घर लौट रही युवती के गले से सोने की चेन व लॉकेट लूटकर ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि केशर बाग के पास निवासी लवलीना चौधरी अपनी मां के साथ गत शुक्रवार शाम खरीदारी करने के लिए शिव मंदिर रोड पर मॉल के पास गारमेंट की दुकान गई थी। खरीदारी करने के बाद दोनों मोपेड पर घर जाने के लिए रवाना हुए। मोपेड स्टार्ट कर घुमाते ही सामने से बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश युवक आए और युवती के गले में झपट्टा मार सोने की चेन व लॉकेट लूट लिया। साथ ही तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल पर दोनों भाग गए।
युवती व महिला चिल्लाने लगी। लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तलाश शुरू की।
थानाधिकारी लीलाराम का कहना है कि लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। पहचान कर तलाश की जा रही है।