10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुभम के लौट आए शुभ दिन

- सोनू सूद फाउंडेशन ने हैदराबाद में करवाया उपचार  
less than 1 minute read
Google source verification
शुभम के लौट आए शुभ दिन

शुभम के लौट आए शुभ दिन

जोधपुर।
आठ साल के बालक शुभम के शुभ दिन अब लौट आएंगे। पत्रिका ने मुद्दा उठाया तो इसका उपचार सोनू सूद फाउंडेशन की पहल पर हैदराबाद में करवाया गया। करीब दो माह तक उपचार व स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद अब उसको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उसकी सेहत में सुधार है और कुछ दिन हैदराबाद में ही रुकेगा।

सोनू सूद फाउंडेशन के हितेश जैन ने बताया कि बच्चे को कैंसर जैसी गांठ की समस्या थी और जोधपुर एम्स में उपचार चल रहा था। जून माह में इस बीमारी का फाउंडेशन को पता चला और इसके बाद अभिनेता सोनू ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में इसके उपचार की व्यवस्था करवाई। जहां जांच की तो बच्चे के दिल की बीमारी का भी होना सामने आया। इसका करीब डेढ़ लाख का खर्च भी फाउंडेशन की ओर से उठाया गया। बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और इसके स्वास्थ्य में अब सुधार है। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने इस बच्चे की पीड़ा सबसे पहले उजागर की थी, इसके बाद मदद के लिए हाथ बढ़े।
सीएम सहायता कोष से 10 लाख रुपए

इस बच्चे के उपचार में आर्थिक मदद के लिए सोनू सूद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की थी। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 लाख की मदद उपलब्ध करवाई।