10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good morning Jodhpur! बर्ड फेयर का लें मजा, पंछियों की दुनिया से हों रूबरू

जोधपुर ( jodhpur news ) . राजस्थान पत्रिका की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे से दो वाटर पॉइंट अखेराज जी का तालाब व माचिया पार्क के अंदर पत्रिका ( Patrika bird fair ) बर्ड फेयर ( Bird Fair ) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थानों के स्टूडेन्ट्स होंगे शामिल, ऑन द स्पॉट क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी। बहुत से लोग इस( birds news ) के साक्षी बनेंगे। जो लोग किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाएं, वे jodhpur patrika फेसबुक पेज पर इसे लाइव देख सकते हैं।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Feb 04, 2020

Good morning Jodhpur! Enjoy the bird fair, be familiar with the world of birds

Good morning Jodhpur! Enjoy the bird fair, be familiar with the world of birds

जोधपुर ( jodhpur news ) . आपके लिए खुशखबरी है। 'राजस्थान पत्रिका' के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम बर्ड फेयर ( Patrika bird fair ) का आयोजन आयोजन किया जा रहा है।। रंग बिरंगे दुर्लभ प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों सतरंगी संसार से शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को ( Bird Fair ) रूबरू करवाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे बर्ड फेयर के लिए ना तो कोई शुल्क है और ना ही कोई एन्ट्री फार्म। शीतकाल में जोधपुर के आस-पास के तालाबों पर आने वाले दुर्लभ प्रवासी पक्षियों के सतरंगी संसार से रूबरू होने का यह अनूठा अवसर होगा। विद्यार्थियों में भी बर्ड फेयर आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। मंगलवार सुबह ८ बजे से शुरू हो रहे प्रवासी सतरंगी पक्षियों का संसार देखने लिए शहर के करीब दो जलाशयों का चयन किया गया है। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, लूनी विधायक महेन्द्र विश्नोई व पूर्व महापौर घनश्याम ओझा बर्ड फेयर का उद्घाटन करेंगे।

दो वाटर पॉइंट पर होगा आयोजन
बर्ड फेयर में शामिल होने वाले विद्यार्थी व पक्षी प्रेमी प्रथम जलबिन्दु केन्द्र कायलाना रोड स्थित अखेराजजी का तालाब, द्वितीय जलबिन्दु केन्द्र माचिया जैविक उद्यान के अंदर कायलाना रपट के आसपास विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का कलरव और जलीय पक्षियों की अठखेलियां देख सकेंगे। पक्षियों की अनूठी दुनिया करीब से देखने और जानने के लिए पक्षी विशेषज्ञ प्रो. डॉ. रेणु कोहली और जैडएसआई वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार आदि दर्शकों का सहयोग करेंगे। तालाब के आसपास इन दिनों पेलिकन, पर्पल मुरहेन, नार्दन पिन्टेल, पाइड किंग फिशर, पोचर्ड, कॉमन पोचर्ड, शॉवलर, व्हाइट ब्रस्टेड वाटर हेन, ग्रीन बी-ईटर, पाइड मैना, ब्लेक विंड स्टील्ड, ग्रेटर कार्मोरेन्ट, कॉमन कूट, स्पॉट बिल, नाइट हेरोन, ग्रे हेरोन, पॉण्ड हेरोन विचरण करते सहज नजर आ रहे हैं।

बर्ड फेयर बैनर का विमोचन
पत्रिका बर्ड फेयर-2020 बैनर का सोमवार को कायलाना रोड स्थित लेक व्यू परिसर में विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में आयोजन में मुख्य सहयोगी लॉर्ड्स कॉन्वेंट पब्लिक सेकन्डरी स्कूल के डायरेक्टर सीआर चौधरी, रातानाडा व होटल लेक व्यू के भानुप्रताप, यूथ अरण्य टीम के शरद पुरोहित, सदस्य शरद व्यास, गौरव अग्रवाल, भरत जैन, सुरेन्द्र बोड़ा, दर्शन कल्ला, मनीष सोलंकी व आजाद ओझा आदि मौजूद रहे।

क्विज व पेन्टिंग प्रतियोगिता में मिलेंगे पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न क्लब और शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं की सहभागिता में होने वाले बर्ड फेयर के दौरान पक्षियों की गतिविधियों पर आधारित क्विज व ऑन द स्पॉट पेन्टिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को कैनवास शीट व कलर्स व अन्य सामग्री खुद लानी होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। बर्ड फेयर के दौरान वनविभाग के उपवन संरक्षक महेश चौधरी, माचिया जैविक उद्यान के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोकाराम पंवार, पक्षी प्रवास विशेषज्ञ व यूथ अरण्य के शरद पुरोहित, विश्नोई टाइगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद, मेहरानगढ़ पहाड़ी पर्यावरण विकास समिति के प्रसन्नपुरी व विनोदपुरी गोस्वामी, गुरु जंभेश्वर वन्यजीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज खेड़ी, गोताखोर दाऊ मालवीय व जितेन्द्र मालवीय टीम सहित जिला प्रशासन व्यवस्था संचालन में सहयोग करेंगे।