10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airport: जोधपुर और इंदौर के हवाई यात्रियों के लिए खुश खबर

Airport News
less than 1 minute read
Google source verification
Airport: जोधपुर और इंदौर के हवाई यात्रियों के लिए खुश खबर

Airport: जोधपुर और इंदौर के हवाई यात्रियों के लिए खुश खबर

जोधपुर. जोधपुर एयरपोर्ट सहित देश में अगले महीने से विंटर शेड्यूल लागू होगा। उससे पहले ही एयरलाइंस कम्पनियां नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस कम्पनी की ओर से जोधपुर-इंदौर फ्लाइट फिर से शुरू की जाएगी। यह 8 सितम्बर से शुरू हो रही है।

इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10.45 बजे इंदौर से रवाना होगा और दोपहर 12.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यात्रा में करीब डेढ़ घण्टे का समय लगेगा। किराया करीब 4 हजार रुपए रखा गया है। जोधपुर-इंदौर फ्लाइट शाम को है। जोधपुर से इंदौर के लिए विमान अपराह्न 4.50 बजे उड़ेगा जो शाम 6.25 बजे इंदौर छोड़ देगा। विंटर सीजन में इंडिगो जोधपुर-इंदौर के मध्य सेवाएं संचालित कर रही थी लेकिन अप्रेल में बंद कर दी थी।

स्पाइस जेट भी मैदान में, दिल्ली व चैन्नई की फ्लाइट

एयरलाइंस कम्पनी स्पाइस जेट भी मैदान में आ गई है। स्पाइट ने इस महीने दिल्ली और चैन्नई के लिए फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल दिया है। जोधपुर-चैन्नई 16 सितम्बर और जोधपुर- दिल्ली 25 सितम्बर से शुरू होने की संभावना है।

जोधपुर से अब 9 शहरों के लिए उड़ानें

जोधपुर से वर्तमान में इंडिगो की ओर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चैन्नई, बेंगलुरू, बेलगाम, कोलकाता, अहमदाबाद रुट पर फ्लाइट संचालित की जा रही है। एयर इंडिया की केवल दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट है। इंदौर शुरू होने से जोधपुर से नौ शहरों की एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी।

विंटर शेड्यूल 31 अक्टूबर से

नागर विमानन निदेशालय की ओर से 31 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू की जाएगा। गत वर्ष जोधपुर से रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में 18 फ्लाइट्स संचालित हो रही थी। इस साल इसके एक दर्जन तक पहुंचने की उम्मीद है।