6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CLAT: एनएलयू जोधपुर में प्रवेश की इच्छा रखने वालों के लिए आई खुश खबरी

#CLAT: 2024

2 min read
Google source verification
CLAT: एनएलयू जोधपुर में प्रवेश की इच्छा रखने वालों के लिए आई खुशी खबरी

CLAT: एनएलयू जोधपुर में प्रवेश की इच्छा रखने वालों के लिए आई खुशी खबरी

गजेंद्र सिंह दहिया
जोधपुर. राजस्थान मूल के विद्यार्थियों के आरक्षण (स्टेट डोमिसाइल) को लेकर बीते पांच से राज्य सरकार और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर NLU Jodhpur के बीच चल रही खींचातनी अब खत्म हो गई है। आगामी 3 दिसम्बर को होेने वाली एनएलयू की प्रवेश परीक्षा CLAT:2024 में एनएलयू जोधपुर ने राजस्थानी मूल के विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। स्टेट डोमिसाइल के साथ एनएलयू जोधपुर ने पहली बार ओबीसी और एमबीसी आरक्षण का प्रावधान भी किया है। नया सीट मेटि्रक्स क्लेट कंसोर्टियम ने जारी किया है।

अब तक देश के 23 एनएलयू में से दिल्ली और जोधपुर ही ऐसे थे जिसने अपने राज्य के अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं दिया था। एनएलयू जोधपुर में स्टेट डोमिसाइल की मांग बीते 10 साल से उठ रही थी। पांच मार्च 2018 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय किरण माहेश्वरी ने विधानसभा में एनएलयू में 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव पास किया था। एनएलयू जोधपुर ने इसको पांच साल तक अटकाए रखा।

अभी केवल एससी/एसटी व दिव्यांग के लिए ही आरक्षण
एनएलयू जोधपुर में पंचवर्षीय विधि पाठ्यक्रम में 104 सामान्य सीटें और 17 एनआरआई सीटें हैं। वर्तमान में अनुसूचित जाति के लिए 15 फ़ीसदी अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 फीसदी और दिव्यांग के लिए 5 फ़ीसदी आरक्षण लागू है। नए सीट मैटि्रक्स में सामान्य की 62 सीटें, ओबीसी की 25, एससी की 18, एसटी की 9, एमबीसी की 6 सीटें रखी गई है।

अब 23 में से 22 एनएलयू में आरक्षण

देश में 23 एनएलयू है। एनएलयू दिल्ली को छोडक़र सभी 22 एनएलयू में प्रवेश क्लेट परीक्षा के जरिए होता है। ऐसे में अब 23 में से 22 एनएलयू बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, रायपुर, गांधी नगर, लखनऊ, पंजाब, पटना, कोच्चि, उड़ीसा, रांची, असम, विशाखापट्टनम, तिरुचिरापल्ली, मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद, शिमला, जबलपुर और हरियाणा में वहां के मूल निवासियों को आरक्षण है।

इस बार आसान रहेगी क्लेट
- 1 जुलाई से क्लेट आवेदन शुरू,
- 3 नवम्बर आवेदन की अंतिम तिथी
- 3 दिसम्बर को होगी क्लेट परीक्षा
- 150 की जगह इस साल केवल 120 प्रश्न आएंगे
- 2 घंटे का परीक्षा समय यथावत रखा गया है
- 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठते हैं परीक्षा में
---------------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग