6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरीः अब सस्ते में कीजिए बस में सफर, स्टूडेंट्स और महिलाओं को होगा जबरदस्त फायदा, जानिए कैसे

पहले दौर में 39 बसों में से 20 बसों का संचालन होगा। इधर, जिला प्रशासन व नगर निगम ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है

2 min read
Google source verification
low_floor_buses_in_jodhpur.jpg

जोधपुर। शहर के लिए खुशखबर। कोरोना काल से बंद पड़ी हुई लो-फ्लोर बसों का संचालन 18 जुलाई से फिर से शुरू हो जाएगा। उत्तर निगम आयुक्त अतुल प्रकाश ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। अब एक बार फिर लोगों को सस्ते किराए पर शहर में बस की सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: आज भी नहीं मिलेगी राहत, भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी

दरअसल, पहले दौर में 39 बसों में से 20 बसों का संचालन होगा। इधर, जिला प्रशासन व नगर निगम ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जोधपुर बस सर्विसेज लिमिटेड (जेबीएसएल) ने वर्ष 2013 में शहर के 6 रूट पर 39 लग्जरी लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू किया गया था। इसके लिए जोधपुर बस सर्विस लिमिटेड कंपनी का गठन किया गया। 2016 में बसों के संचालन का 5 साल के लिए पुन: अनुबंध किया गया। मार्च 2020 से अक्टूबर 2020 तक कोरोना के कारण बसों का संचालन बंद रहा। तत्पश्चात नवंबर-दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 तक बसें चलीं और फिर पहिए थम गए। अनुबंध खत्म होने के कारण बसों का संचालन बंद हो गया। तब से लेकर अब तक सभी बसें झालामंड में नगर निगम दक्षिण के गैराज में थी। अब एक बार फिर पांच साल का अनुबंध किया गया है। बसों की मरम्मत करके 18 जुलाई शाम चार बजे से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- IMD Weather Alert: अब रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, शुरु होगा ताबड़तोड़ बारिश का दौर, रहें सावधान

4 मार्गों पर चलेगी बसें

बीआरटीएस की बसों के संचालन के लिए 4 मार्ग निर्धारित किए गए थे। इसमें बनाड़ से कालीबेरी, बनाड़ से चौपासनी, मंडोर से सालावास, आरटीओ ऑफिस से फिल्टर हाउस तक चलेगी। निगम मुख्यालय के बाहर से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में नई बसों के संचालन के प्रयास किए जाएंगे।

बसें चलेगी तो मिलेगी राहत

बसों का संचालन होने से शहर के बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा, आवागमन के लिए उन्हें ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही है। शहर के लोग सस्ती परिवहन सेवा शुरू करने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इन बसों में विशेष रूप से स्टूडेंट्स, महिलाओं और पत्रकारों के लिए किराए में छूट रहेगी। साथ ही विकलांगों के कार्ड बनाने के बाद उन्हें इन बसों में फ्री यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।


लोगों को मिलेगी राहत

बीआरटीएस बसों का संचालन फिर से शुरू हो रहा है। लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।

अतुल प्रकाश, आयुक्त, नगर निगम उत्तर


ढाई साल से थे प्रयासरत

ढाई साल से हमारा प्रयास था कि बीआरटीएस बसों का संचालन शुरू करके लोगों को राहत दी जाए। अब लोगों को इन बसों के शुरू होने से राहत मिलेगी। साथ ही सरकार से जल्द ही हमें 70 और बसें मिलेंगी, उन्हें भी विभिन्न रूट्स पर चलाया जाएगा।

कुंती देवड़ा, महापौर, नगर निमग उत्तर