10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन का सदुपयोग: व्यापारी कर रहे मूक पशु-पक्षियों की सेवा

- गायों को 25 मण चारा, पक्षियों की 111 किलो चुगा सहित श्वानों की सेवा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 26, 2021

लॉकडाउन का सदुपयोग: व्यापारी कर रहे मूक पशु-पक्षियों की सेवा

लॉकडाउन का सदुपयोग: व्यापारी कर रहे मूक पशु-पक्षियों की सेवा

जोधपुर।
कोविड़ जैसी विकट स्थिति में व्यापारी लॉकडाउन का सदुपयोग कर रहे है। त्रिपोलिया बाजार मोती चोक व्यापार संघ ने मूक पशु-पक्षियों के लिए सेवा करने की अनूठी पहल की है। जिसमें संघ सदस्य धनराशि एकत्रित कर पशु-पक्षियों की सेवा में बढ़-चढकऱ भाग ले रहे है। संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी व सचिव दिलीप जैन ने बताया कि संघ की ओर से सोमवार को गोरधन तालाब से आगे स्थित पंथेशवर गौशाला में गौमाता के लिए 25 मण चारा, पक्षियों के लिए 111 किलो चुगे सहित श्वानों के लिए दूध-रोटी का सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर सुदर्शन लोढ़ा, धर्मचन्द संचेती, वीरेंद्र पटवा, शैलेश नाहटा, प्रेम मालपानी, रमेश छाजेड़, मुकेश नाहटा सहित संघ पदाधिकारियों सदस्य सहित गौ सेवा कार्य करने वाले व्यापारी उपस्थित थे।

-
जारी रहेगा सेवा कार्य

सोनी व जैन ने बताया कि मूक पशु-पक्षियों के लिए शुरू हुआ सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा, ताकि लॉकडाउन में पशु-पक्षियों की सेवा हो सके।