10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HANDICRAFT–फैक्ट्री से पोर्ट तक बिना जीएसटी जाएगा माल

- कोरोना काल में देश के निर्यातकों को राहत - सरकार ने निर्यात होने वाले माल के परिवहन पर जीएसटी छूट को एक साल के लिए बढाया - फ्रेट चार्जेज के बढ़ते दामों से निर्यातक परेशान
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 03, 2020

HANDICRAFT--फैक्ट्री से पोर्ट तक बिना जीएसटी जाएगा माल

HANDICRAFT--फैक्ट्री से पोर्ट तक बिना जीएसटी जाएगा माल

जोधपुर।

केन्द्र सरकार ने कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूंझ रहे निर्यातकों को राहत दी है। सरकार ने निर्यात होने वाले कंटेनर के परिवहन (फ्रेट चार्ज) पर लगने वाली ५ प्रतिशत जीएसटी छूट को ३० सितम्बर २०२१ तक बढ़ाया है। जोधपुर से प्रतिवर्ष करीब 30 हजार कंटेनर समुद्री मार्ग तक जाते है । इस छूट से निर्यातक का कंटेनर फैक्ट्री से पोर्ट तक बिना जीएसटी जाएगा।इससे निर्यातकों के करोड़ो रुपयों की जीएसटी बचत होगी

---

फ्रेट चार्जेज ने बढ़ाई निर्यातकों की मुसीबत

जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों के लिए फ्रेट चार्जेज की बढ़ती कीमतें नई मुसीबत बढ़ा रही है। इससे ऑर्डर सप्लाई में दिक्कतें आ रही है। मुनाफ ा 10 फ ीसदी नीचे गिर गया है। निर्यातकों की माने तो कोरोना संकटकाल में हैण्डीक्राफ्ट रॉ मेटिरियल व लकड़ी की उपलब्धता कम है। इससे बाजार में महंगे दाम पर रॉ मेटिरियल व लकडी मिल रहा है। इससे उत्पाद की लागत 15 से 20 फ ीसदी तक बढ़ गई है। रही सही कसर 10 से 20 फ ीसदी फ्रेट चार्जेज बढ़ोत्तरी ने पूरी कर दी है। महंगा फ्रेट चार्ज होने के बावजूद आसानी से कंटेनर उपलब्ध नहीं हो रहे है इसलिए समय पर ऑर्डर पूरे नहीं हो पा रहे है।

----

सरकार के इस कदम से कोरोना संकट में संकट के दौर से गुजर रहे निर्यातकों को कुछ राहत मिली है। कारोबार वैसे मंदा है। फ्रेट चार्जेज को बढ़ा दिया गया है। यह निर्यातकों के लिए शुभ संकेत नहीं है।

डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन