10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Admit Card 2022: रीट को लेकर सरकार गंभीर, सभी 33 कलक्टर्स कर रहे मॉनिटरिंग

- परीक्षा 23 व 24 जुलाई को
2 min read
Google source verification
REET Admit Card 2022: रीट को लेकर सरकार गंभीर, सभी 33 कलक्टर्स कर रहे मॉनिटरिंग

REET Admit Card 2022: रीट को लेकर सरकार गंभीर, सभी 33 कलक्टर्स कर रहे मॉनिटरिंग

जोधपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 (रीट) का आयोजन 23 व 24 जुलाई को किया जाएगा। गत वर्ष रीट में नकल का बड़ा मामला सामने आने और परीक्षा निरस्त करने के बाद राज्य सरकार इस बार गंभीर है। प्रदेश के समस्त 33 जिलाें में 33 कलक्टर्स को अलर्ट किया गया। कलक्टर्स ने पूरे प्रशासनिक अमले को सतर्क कर दिया है। अब अगले तीन चार दिनाें तक जिला प्रशासन परीक्षा होने तक सतर्क रहेगा।
जोधपुर में परीक्षा के लिए 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महामंदिर, लाल मैदान का अवलोकन किया। आगामी परीक्षा के लिए इस विद्यालय का चयन संग्रहण केंद्र के रूप में किया गया है। कलेक्टर ने संग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित प्रभारी व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक
बुधवार शाम जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विनीत कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी अभिषेेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र गरवा, नगर निगम (दक्षिण) के आयुक्त अरुण पुरोहित सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियांें तथा परीक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कलक्टर गुप्ता ने परीक्षाओें के मद्देनज़र की गई तमाम व्यवस्थाओं से संबंधित तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और नियमानुसार, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षात्मक ढंग से परीक्षा आयोजन को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए गंभीरतापूर्वक दायित्व निभाने के निर्देश दिए।
बैठक में परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए कड़ी सुरक्षा, प्रत्येक कार्यकलाप की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियोग्राफी, परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन की दृष्टि से बसों एवं रेल प्रबन्धों, अस्थायी बस स्टैण्ड, विभिन्न प्रकोष्ठों की अब तक हुई तैयारियों आदि के बारे में चर्चा की गई और समय रहते सम्पूर्ण तैयारियां बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से कहा कि परीक्षाओं से संबंधित प्रत्येक गतिविधि के प्रति गंभीर रहें और परस्पर समन्वय केे साथ काम करें।

यह रहेगी व्यवस्था
- रीट के लिए दो कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। एक कंट्रोल रूम परीक्षा केंद्र के अधिकारियों के लिए होगा
- परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- ट्रेजरी से प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के दौरान वीडियोग्राफी जारी रहेगी।
- प्रश्न पत्र जाने के लिए प्रश्न पत्र कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।
- उत्तर पुस्तिकाएं यानी को मारपीट के लिए अलग से ओमान कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं जो परीक्षा केंद्र से ओमार एकत्रित करके कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाएंगे