10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेन एनालाइजर मशीन से होगी गेहूं चने मूंग की जांच

  - अनाज की लंबाई-चौड़ाई, जैविक-अजैविक अशुद्धियों की करेगी जांच - कृषि मंडी में 13.65 लाख की लागत से लगाई मशीन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 11, 2021

ग्रेन एनालाइजर मशीन से होगी गेहूं चने मूंग की जांच

ग्रेन एनालाइजर मशीन से होगी गेहूं चने मूंग की जांच

जोधपुर।

कृषि उपज मंडी में आने वाले कृषि जिंसों के दानों की लंबाई-चौड़ाई की जांच अब ग्रेन एनालाइजर मशीन करेगी। राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम,नाम) परियोजना के तहत कृषि उपज मंडी में करीब 13.65 लाख रुपए की लागत से ग्रेन एनालाइजर मशीन लगाई गई है। यह मशीन कृषि मंडी में आने गेहूं, चना, मूंग, मोठ, जीरा आदि कृषि जिंसों की भौतिक विशेषताओं की जांच करेगा, जिसमें दाने का टूटा हआ या सिकुड़ा हुआ होने, जैविक व अजैविक अशुद्धियों की मात्र दो मिनट से भी कम समय में परीक्षण करके परिणाम दे देगी।

---

क्वालिटी से तय होंगे दाम

कृषि उपज मंडी में जिले भर के किसान कई श्रेणियों का माल लाते है। जिसमें निम्न, मध्यम व उच्च क्वालिटी शामिल होती है। ऐसे में इस मशीन से जिस श्रेणी का उत्पाद या कृषि जिंस है, वह तय हो जाएगा, और इसी अनुसार उसके भाव तय होंगे और किसानों को अपने माल के अनुसार दाम मिलेंगे।--देश के 1.69 करोड़ से अधिक किसानों ने ई-नाम पर पंजीकरण किया देश के 1.69 करोड़ से अधिक किसानों और 1.55 लाख व्यापारियों ने अब तक ई-नाम प्लेटफ ॉर्म पर पंजीकरण किया है। ई-नाम के माध्यम से कृषि विपणन की क्वालिटी कंट्रोल (क्यूसी) सेवाओं, परिवहन और वितरण सेवाओं, छंटाई, ग्रेडिंग सेवाओं, पैकेजिंग सेवाओं, बीमा, व्यापार वित्त, गोदाम आदि के साथ एकीकृत सेवा मंच का विकास किया गया है। यह प्लेटफ ार्म किसानों को उनकी उपज में मूल्य वृद्धि और सुविधा देने में सक्षम बनाता है।

---

ई-नाम परियोजना के तहत कृषि मंडी में ग्रेन एनालाइजर मशीन लगाई गई है। इससे अनाज के श्रेणी की जांच हो सकेगी व किसानों को उनकी उपज के सही दाम मिलेंगे।

सुरेन्द्रसिंह, सचिव

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी समिति

--