11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KRISHI MANDI— आंगणवा में 143 बीघा भूमि पर बनेगी अनाज मंडी

- जेडीए पूर्व में जमीन के लिए कर रहा था 80 करोड़ रुपए की मांग - अब कृषि मंडी समिति को कृषि भूमि की आरक्षित दर पर देगा जमीन - कृषि मंडी समिति को लीज राशि देने होंगे 18 करोड़ रुपए
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 20, 2020

KRISHI MANDI--- आंगणवा में 143 बीघा भूमि पर बनेगी अनाज मंडी

KRISHI MANDI--- आंगणवा में 143 बीघा भूमि पर बनेगी अनाज मंडी

जोधपुर।

आंगणवा गांव में प्रस्तावित अनाज मंडी कुल 143 बीघा जमीन पर बनेगी। अनाज मंडी के लिए पूर्व में 90 बीघा जमीन कृषि मंडी समिति को आवंटित हो रखी है। इस जमीन के पास वाली करीब 53 बीघा जमीन की मांग करने पर यह जमीन कृषि मंडी समिति को दी गई है। अब जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जोधपुर कृषि उपज मंडी समिति को कृषि भूमि की आरक्षित दर पर यह जमीन देगा। इस हिसाब से कृषि मंडी समिति को अनाज मंडी की जमीन के लिए लीज राशि सहित करीब 18 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। जबकि पूर्व में जेडीए कृषि मंडी समिति को यह जमीन कृषि भूमि की आरक्षित दर पर देने को तैयार नहीं था, और इस जमीन के लिए करीब 80 करोड़ रुपए की मांग कर रहा था। अब जेडीए यह जमीन 20 प्रतिशत बिना प्रशासनिक शुल्क देगा। आंगणवा में प्रति बीघा कृषि भूमि की आरक्षित दर पर जमीन की कीमत करीब 1122480 रुपए है।

---

9 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आंगणवा गांव में बनने वाली अनाज मंडी के आवंटन राशि व लीज डीड पर 9 जुलाई को जयपुर में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव राजीव स्वरूप के समक्ष कृषि विपणन विभाग व नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिवों सहित कृषि विपणन विभाग के निदेशक, संयुक्त निदेशक जोधपुर व जेडीसी ने भाग लिया था। बैठक में अधिकारियों ने आवंटन राशि, लीज डीड व अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया। जिस पर लिए गए निर्णय के अनुसार नगरीय विकास विभाग को प्रमुख शासन सचिव ने जेडीए को मंडी समिति से मांग राशि प्राप्त कर लीज निर्धारण कराने के आदेश दिए

----

आंगणवा में अनाज मंडी के लिए प्रस्तावित जमीन शीघ्र आवंटित होगी व मंडी निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

सुरेन्द्रसिंह राठौड़, सचिव

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी समिति