10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आभार जोधपुर: प्लेटलेट्स दान के आह्वान पर स्वैच्छा से जुट रही भीड़

  जोधपुर को 60-70 नए एसडीपी किट भी मिले हैं पत्रिका के अभियान की जागरूकता से लोग पहुंच रहे ब्लड बैंक
less than 1 minute read
Google source verification
आभार जोधपुर: प्लेटलेट्स दान के आह्वान पर स्वैच्छा से जुट रही भीड़

आभार जोधपुर: प्लेटलेट्स दान के आह्वान पर स्वैच्छा से जुट रही भीड़

अभियान: आओ बचाएं जिंदगियां

जोधपुर. जोधपुर में डेंगू बीमारी उफान पर है। इस बीच रक्तदाताओं का जिंदगियां बचाने का हौंसला काबिले तारीफ है। कोई रात दो बजे इमरजेंसी में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स देने जा रहा है तो कोई रात्रि में गु्रप बनाकर आरडीपी डोनेट के लिए ब्लड बैंकों में पहुंच रहे हैं। राजस्थान पत्रिका के अभियान 'आओ बचाएं जिंदगियांÓ की जागरूकता भी शहर में फैल चुकी है।

बाबा रामदेव समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ ने बताया कि पत्रिका के अभियान से लोग चलाकर स्वैच्छा से रक्तदान करने के लिए सामने आ रहे हैं। लोगों में सेवा के प्रति एक जज्बा देखने को मिल रहा है। राठौड़ ने कहा कि डेंगू मरीजों के लिए सरकारी व निजी ब्लड बैंकों में कुल 32 जनों ने एसडीपी डोनेट की। जहां किट की कमी नजर आई, उन जगहों पर 6 डोनर रक्तदान करके आरडीपी डोनेट कर रहे हैं।

अभियान का प्रेशर-जोधपुर को मिले 60-70 नए एसडीपी किट
सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किट खत्म हो जाने पर पत्रिका ने रक्तदान से प्लेटलेट्स तैयार कराने के लिए रक्तदाताओं को प्रेरित किया। डेंगू पीडि़तों व उनके परिजनों की आवाज इतनी पुरजोर तरीके से उठाई कि प्रशासन तक हिल गया। वहीं जोधपुर में 70 एसडीपी किट आए हैं। 25 किट एमडीएम-उम्मेद व 10 किट एमजीएच में सप्लाई के लिए पहुंचे हैं। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि डेंगू को लेकर अस्पताल पूरी तरह से अलर्ट हैं। किसी भी मरीज को प्लेटलेट्स की कमी नहीं आने दी जाएगी।