
लूनी नदी के पास 66 लाख रुपए की बजरी चोरी
जोधपुर.
लूनी थानान्तर्गत लाखड़क थूम्ब गांव में बजरी माफिया ने लूनी नदी के किनारे खातेदारी जमीन से 66 लाख रुपए की बजरी खोदकर बेच दी। खनिज विभाग ने पांच खातेदारों के खिलाफ लूनी थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार खनिज विभाग के कार्यदेशक (द्वितीय) प्रेमप्रकाश सैन ने लाखड़ थूम्ब गांव में खातेदार मांगूदान, स्वरूपसिंह, गोपाल, रूपदान व सुखदेव के खिलाफ एमएमआरडी व बजरी चोरी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत 19 अगस्त को लाखड़ थूम्ब गांव में लूनी नदी के किनारे बजरी खनन की जांच की गई थी। इस दौरान लूनी नदी के किनारे खनन नहीं पाया गया, लेकिन कुछ दूरी पर खातेदारी जमीन में खनन हो रहा था। पटवारी से पुष्टि हो गई। इस खातेदारी जमीन से बजरी का अवैध किया गया था। आंकलन के बाद खनिज विभाग ने दस गुणा शास्ती के साथ मांगूदान पुत्र मूलदान पर 33,07,500, स्वरूपसिंह व उसके भाई गोपाल पर 14,17,500, रूपदान पुत्र गजदान और उसके भाई सुखदेव पर 9.45-9.45 लाख रुपए की बजरी चोरी करना माना। विभाग का कहना है कि खातेदारी जमीन से बजरी खनन की अनुमति नहीं ली गई थी।
Published on:
22 Aug 2021 01:11 am
