10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनन क्षेत्र में पर्यावरण सुधार के लिए लगे हरे भरे पेड़

बिलाड़ा (जोधपुर) . खनन क्षेत्र के पर्यावरण सुधार के लिए वहां हरे-भरे पेड़ लगाने को प्राथमिकता देनी होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Green trees planted for environmental improvement in mining sector

खनन क्षेत्र में पर्यावरण सुधार के लिए लगे हरे भरे पेड़

बिलाड़ा (जोधपुर) . खनन क्षेत्र के पर्यावरण सुधार के लिए वहां हरे-भरे पेड़ लगाने को प्राथमिकता देनी होगी। वहीं इंदिरा नहर के पानी को एक बड़ी योजना बनाकर गांव-ढाणियों और अंतिम छोर तक पहुंचाना होगा।

ये मुद्दे बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जन एजेंडा बैठक में सोमवार को प्रमुखता से उठाए गए और उनके निस्तारण के सुझाव भी रखे गए। राजस्थान पत्रिका द्वारा के जन एजेंडा अभियान की सराहना करते हुए प्रतिभागियों ने मूलभूत सुविधाओं एवं करवाए जाने वाले विकास कार्यों पर भी खुलकर विचार रखे। रूप सिंह परिहार पीपाड़-बोरुंदा को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की बात कही।


बहादुर सिंह बोरुंदा ने फैक्ट्रियों से पर्यावरण दूषित हो रहा, लेकिन पर्यावरण सुधार के लिए हरियाली नहीं फैलाई जा रही। जिला कलक्टर के पास लोगों से वसूले गए 8 करोड़ की राशि वर्षों से ज्यों की त्यों इसी पर्यावरण सुधार के लिए रखे हैं। इसके लिए विधायक भी गंभीर नहीं, लेकिन अब नए बनने वाले विधायक को इसे गंभीरता से लेना होगा।

पार्षद त्रिलोक कुमार नेनीवाल बोले 112 गांवों एवं बिलाड़ा -पीपाड़ नगरपालिका क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर का मीठा पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई योजना ऊंट के मुंह में जीरे के समान रही। अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए पेयजल योजना को व्यवहारिक रूप देना होगा। मदन भाई धोबी बोले बिलाड़ा पालिका क्षेत्र में भी कभी एकांतरे तो कभी कई-कई दिनों तक पानी सप्लाई नहीं होता है।

बैठक में लक्ष्मण राम सीरवी पिचियाक व सुरेश चोरडिया ने कहा अब सरकार को इस जसवंत सागर बांध के पुनर्भरण की बड़ी योजना बनानी होगी।

मिठ्ठू मियां, हेमंत वैष्णव व पीपाड़ शहर के गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने भी विचार रखे। बैठक के दौरान सभी ने वोट का संकल्प लिया और कहा कि लोगों को मतदान के लिए जागरुक करेंगे।