10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guar : ट्रक में बाड़मेर भेजा तीस टन ग्वार कोरमा गायब किया

- फैक्ट्री में पहुंचने पर माल रिजेक्ट किया, दूसरी फैक्ट्री में खाली करने को भेजा, लेकिन गायब हुआ
less than 1 minute read
Google source verification
Guar : ट्रक में बाड़मेर भेजा तीस टन ग्वार कोरमा गायब किया

Guar : ट्रक में बाड़मेर भेजा तीस टन ग्वार कोरमा गायब किया

जोधपुर।
बासनी के औद्योगिक क्षेत्र (Basni Industrial area) में ग्वार गम (Guar gum Factory) की फैक्ट्री से तीस टन ग्वार कोरमा भरकर बाड़मेर पहुंचने के बाद चालक व मालिक ट्रक लेकर गायब (truc full of 30 Ton Guar korma is missing) हो गए। माल न पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट कम्पनी मालिक (Transport Company owner registered a FIR against truck owner and driver) ने ट्रक चालक व मालिक (FIR registered against truck owner and driver) के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार बासनी ट्रांसपोर्ट नगर (Basni transport nagar) निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी घनश्याम पुत्र भंवरलाल भाटी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक कालू खां और बाड़मेर में शिव तहसील के बरीयाड़ा निवासी नजीर खान के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत 21 मई को नजीर खान के ट्रक में ग्वार गम व कैमिकल की एक फैक्ट्री से बाड़मेर की एक फैक्ट्री के लिए 600 बैग भरवाए गए थे। जिनका वजन 30070 किलो था। कालू खां ट्रक चालक था। दूसरे दिन ट्रक बाड़मेर में निर्धारित फैक्ट्री पहुंच गया, लेकिन जांच के बाद फैक्ट्री मालिक ने माल रिजेक्ट कर दिया था। ऐसे में माल भरवाने वाले ने ग्वार कोरमा के बैग बाड़मेर में ही एक अन्य फैक्ट्री में खाली करने के निर्देश दिए, लेकिन ट्रक वहां नहीं पहुंचा। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी व फैक्ट्री मालिक ने चालक व मालिक को कॉल किए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए। उन्हें अंदेशा है कि दोनों ने तीस टन ग्वार कोरमा खुर्द-बुर्द कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।