10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोट कुएं में डाल दो, कहकर उदयपुर में चर्चित रहे कटारिया ने जोधपुर में कहा- वोटों की ऐसी की तैसी

अब जोधपुर में फिर कटारिया छाए हुए हैं
less than 1 minute read
Google source verification
वोट कुएं में डाल दो, कहकर उदयपुर में चर्चित रहे कटारिया ने जोधपुर में कहा- वोटों की ऐसी की तैसी

वोट कुएं में डाल दो, कहकर उदयपुर में चर्चित रहे कटारिया ने जोधपुर में कहा- वोटों की ऐसी की तैसी

वोट कुएं में डाल दो, कहकर उदयपुर में चर्चित रहे कटारिया ने जोधपुर में कहा- वोटों की एेसी की तैसी

जोधपुर। विधानसभा चुनाव के समय एक वार्ड में जनसमस्या सुनने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया को जब एक महिला ने कहा कि हम आपको वोट देते हैं और आप समाधान नहीं करवा रहे हैं। इस पर कटारिया ने कहा कि वोट कुएं में डाल दो...। असल में वहां मौजूद महिलाओं को जब कटारिया ने समस्या के लिए अधिकारियों के मौका-मुआयना का आश्वासन दिया लेकिन महिलाएं अपनी बात पर अड़ी रही। इस पर आक्रोशित कटारिया ने यह बात कह दी। यह जुमला काफी चर्चा में रहा। अब जोधपुर में फिर कटारिया छाए हुए हैं। कटारिया ने जोधपुर में कह दिया कि वोटों की एेसी की तैसी...। यह बात चली, देश के गृहमंत्री अमित शाह की सीएए को लेकर आयोजित जनजागरण सभा में। अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा कि वे सीएए यानी संशोधित नागरिक कानून पर वोटों की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं कर रही है। अगर वोटों के लिए समझौता करना पड़े तो एेसे वोटों की एेसी की तैसी...। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर अमित शाह ने कानून के संशोधनों की जानकारी दी।