11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
दोस्ती पर भारी पड़ा लेन-देन विवाद, जोधपुर में फिर हुई फायरिंग की घटना ने शर्मसार किए रिश्ते
Play video

दोस्ती पर भारी पड़ा लेन-देन विवाद, जोधपुर में फिर हुई फायरिंग की घटना ने शर्मसार किए रिश्ते

मंडोर थाना पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
Google source verification

जोधपुर. मंडोर थाना इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली चलाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। माता का थान मोहल्ले के पास हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें एक युवक किसी की टोह लेता दिख रहा है। कुछ देर बाद वहां एक कार आती है जिससे एक अन्य युवक उतरता है। कार से उतरा युवक वहां एक मकान के पास जाकर किसी से बात करने लगता है। इस दौरान पहले से मौजूद युवक उस पर गोली चला देता है। कार सवार गोली से बच जाता है और सावधान होकर वहां से भाग निकलता है। हमलावर हाथ में गन लिए उसका पीछा करता है लेकिन वह नजर नहीं आता तो भाग जाता है। कार में सवार युवक अभिषेक गहलोत है और उस पर गोली चलाने वाला रमेश कछवाहा बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोस्त हैं और उनके बीच अब लेन.देन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते एक दोस्त ने दूसरे की हत्या का प्रयास किया है। मंडोर थाना पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।