11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी को बंधक बना 50 लाख मांगे, 5 लाख ऐंठे

- नशीली शिकंजी पिलाकर दो युवतियों संग अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी
2 min read
Google source verification
हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी को बंधक बना 50 लाख मांगे, 5 लाख ऐंठे

हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी को बंधक बना 50 लाख मांगे, 5 लाख ऐंठे

जोधपुर.
बोरानाडा थानान्तर्गत पाल गांव की नई बस्ती में हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी का दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के साथ ही पचास लाख रुपए मांगे गए। इतना ही नहीं, उससे 5 लाख रुपए ऐंठकर 25 लाख रुपए के चेक ले लिए। पीडि़त ने सात दिन बाद बोरानाडा थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी की रिपोर्ट पर महिला व उसकी पुत्री सहित चार जनों के खिलाफ बंधक बनाने, डरा-धमकाकर पांच लाख रुपए वसूलने व 25 लाख रुपए के चेक लेने का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि कार चालक की धर्म बहन से उसकी जान-पहचान थी। कार चालक ने धर्म बहन के मध्यप्रदेश होने की वजह से पुत्री का ध्यान रखने का आग्रह किया। 11 अगस्त को धर्म बहन की पुत्री ने रुपए व खाना न होने का बताया। व्यवसायी ने उसे सांगरिया फांटा बुलाया, जहां धर्म बहन की पुत्री व उसकी सहेली आई। व्यवसायी ने उन्हें नमकीन दिलाकर भेज दिया। बार-बार फोन करने पर व्यवसायी देर रात खाना लेकर युवती के घर गया, जहां उसे नशीली शिकंजी पिलाई गई। जिससे वह बेहोश हो गया।
होश आने पर उसके कपड़े खुले मिले। पास ही दोनों युवतियां नग्न हालत में दिखी। धर्म बहन व एक युवक उसके वीडियो बना रहे थे। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने को लेकर डराने-धमकाने लगे। फिर उससे पचास लाख रुपए मांगे। आरोपियों ने उसके कार चालक को भी बुला लिया और फिर तीस लाख रुपए वसूलने पर आ गए। आरोपियों ने उसे रातभर कमरे में बंद रखा। दूसरे दिन व्यवसायी ने एक अन्य हैण्डीक्राफ्ट से वर्क ऑर्डर के तहत पांच लाख रुपए अग्रिम लेकर आरोपियों को दिए।

इसके बाद आरोपियों ने शेष 25 लाख रुपए एक महीने में देने के लिए हस्ताक्षरशुदा तीन चेक ले लिए और 25 लाख रुपए उधार लेने का एग्रीमेंट बनवाकर छोड़ा। वारदात के बाद से उसे लगातार धमकियां दी जा रही है। पीडि़त ने घर वालों को अवगत कराया और एफआइआर दर्ज कराई।