10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HANDICRAFT FAIR–हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक पासवर्ड से रोक रहे है प्रोडक्ट की डिजाइन चोरी

- हैण्डीक्राफ्ट दिल्ली वर्चुअल फेयर: पहली बार लॉकिंग सिस्टम से कर रहे अपने उत्पादों की सुरक्षा - पहले वर्चुअल फेयर में कई निर्यातकों के प्रोडक्ट डिजाइन हुई थी चोरी - राजस्थन के करीब 400 हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक ले रहे है भाग
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 07, 2020

HANDICRAFT FAIR--हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक पासवर्ड से रोक रहे है प्रोडक्ट की डिजाइन चोरी

HANDICRAFT FAIR--हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक पासवर्ड से रोक रहे है प्रोडक्ट की डिजाइन चोरी

जोधपुर।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट (इपीसीएच) की ओर से चल रहे हैण्डीक्राफ्ट वर्चुअल फेयर में इस बार निर्यातक एक लॉकिंग सिस्टम से अपने प्रोडक्ट की डिजाइन चोरी रोक रहे है। निर्यातकों ने फेयर के लिए वर्चुअल स्टॉल व वेबसाइट के साथ पासवर्ड लॉकिंग सिस्टम खासतौर से तैयार कराया है। जिसमें उत्पाद को लॉक करने वाला फीचर जोड़ा गया है। निर्यातक फेयर में अपने चुनिंदा बायर्स व विजिटर्स को पासवर्ड शेयर कर अपने प्रोडक्ट शो कर रहे है। जोधपुर सहित राजस्थान के कई निर्यातकों ने वर्चुअल फेयर के लिए प्रोटेक्टिव पासवर्ड के साथ अपनी वेबसाइट तैयार कराई है । इपीसीएच की ओर से आईएचजीएफ ऑटम दिल्ली वर्चुअल फेयर में इस बार राजस्थान से करीब 400 व जोधपुर से करीब 150 निर्यातक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफ ॉर्म पर अपने प्रोडक्ट डिसप्ले कर रहे है । वेबसाइट पर निर्यातक उत्पादों की पूरी रेंज प्रदर्शित कर रहे है ।

---

पहले वर्चुअल फेयर में डिजाइन चोरी पर मचा था हंगामा

इपीसीएच ने इस साल का पहला फेयर वर्चुअल के तौर पर जुलाई में आयोजित किया था । पहले वर्चुअल फेयर में प्रदर्शक निर्यातकों के कई स्टॉल्स पर अन्य प्रदर्शकों द्वारा उत्पादों के स्क्रीन शॉट लेने का मामला सामने आया था। डिजाइन चोरी के मुद्दे पर इपीसीएच ने देश के कई निर्यातकों को नोटिस भी जारी किया था । इस बार पासवर्ड वाले फीचर से निर्यातकों को अपने उत्पादों को सुरक्षित रखने में आसानी होगी ।

--

-1400 निर्यातक भाग ले रहे है फेयर में

- 400 निर्यातक भाग ले रहे है राजस्थान के

- 150 से अधिक निर्यातक भाग ले रहे है जोधपुर के

- 100 से अधिक देशों के विदेशी खरीदारों ने फेयर के लिए कराया पंजीयन

- 800 से ज्यादा हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक जोधपुर में

- 3 हजार करोड़ का सालाना टर्नओवर

- 80 से अधिक देशों में निर्यात होता है जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट

-----

हैण्डीक्राफ्ट का दूसरा इंटरनेशनल वर्चुअल फेयर है। इस बार निर्यातक उत्पादों की डिजाइन चोरी रोकने के लिए प्रोटेक्टिव पासवर्ड सिस्टम अपनाया है।

राकेशकुमार, महानिदेशक

इपीसीएच

--

प्रोटेक्टिव पासवर्ड से निर्यातकों को उत्पादों की डिजाइन चोरी का अंदेशा नहीं है। इससे निर्यातकों को अच्छे कारोबार व ऑर्डर की उम्मीद है।

डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन