10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HANDICRAFT FAIR— हैण्डीक्राफ्ट फेयर- तीसरा दिन पूर्वोत्तर के हस्तशिल्प उत्पादों के नाम रहा

- जोधपुर के निर्यातक कर रहे उत्पादों का प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 15, 2020

HANDICRAFT FAIR--- हैण्डीक्राफ्ट फेयर- तीसरा दिन पूर्वोत्तर के हस्तशिल्प उत्पादों के नाम रहा

HANDICRAFT FAIR--- हैण्डीक्राफ्ट फेयर- तीसरा दिन पूर्वोत्तर के हस्तशिल्प उत्पादों के नाम रहा

जोधपुर।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) की ओर से आयोजित वर्चुअल ऑनलाइन हैण्डीक्राफ्ट फेयर तीसरे दिन बुधवार को पूर्वोत्तर के हस्तशिल्प उत्पादों के नाम रहा। विदेशी ग्राहकों ने पूर्वोत्तर के उत्पादों के प्रति रुचि दिखाई। साथ ही इन क्षेत्रों में अपनी व्यापारिक उपस्थिति दर्ज करने को लेकर भी उत्साहित नजर आए। इपीसीएच के महानिदेशक राकेशकुमार ने बताया कि फेयर में पूर्वोत्तर राज्यों के 25 से ज्यादा कारीगर और उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। जो हस्तशिल्प में उपयोग किए जाने वाले केन, बांस, रेशम, क्ले, प्राकृतिक रेशे, टेराकोटा, फ ूल, जलकुंभी, मूंगा, सिल्क, एरी सिल्क से बने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे है।

-

थीम पवेलियन बनाया गया

फेयर में पूर्वोत्तर का एक खास थीम पवेलियन भी बनाया गया है। थीम पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतमनु ने कहा कि पूर्वोत्तर के उत्पाद ईको फ्रेंडली, सामाजिक और पर्यावरण के लिहाज से खरे उतरते है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी मांग भी बहुत ज्यादा है। आयोजन के तीसरे दिन वर्चुअल मोड पर हो रहे फैशन शो भी आकर्षण का केन्द्र बने।

--

निर्यातक लगे रहे उत्पादों के प्रदर्शन में

फेयर के तीसरे दिन जोधपुर के निर्यातक अपने उत्पादों के ऑनलाइन प्रदर्शन में लगे रहे। निर्यातकों का कहना है कि बायर्स फर्नीचर उत्पादों में रुचि दिखा रहे है, लेकिन वास्तविक स्थिति ऑर्डर मिलने पर ही पता चलेगी।