10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में बनेगी हैण्डीक्राफ्ट टेस्टिंग लेब

  - इपीसीएच महानिदेशक ने की निर्यातकों से चर्चा
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 15, 2019

jodhpur

जोधपुर में बनेगी हैण्डीक्राफ्ट टेस्टिंग लेब

जोधपुर।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) जोधपुर में टेस्टिंग लेब बनाएगा। इस लेब मे लकड़ी के प्रकार, क्वालिटी आदि की जांच की जाएगी। यह घोषणा इपीसीएच के महानिदेशक राकेशकुमार ने की। इपीसीएच के प्रतिनिधिमण्डल ने बासनी स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर में निर्यातकों से चर्चा की। निर्यातकों की ओर से डॉ. भरत दिनेश, सरदाराराम सुथार व प्रियेश भण्डारी ने दिल्ली मे फरवरी में होने वाले हैण्डीक्राफ्ट फेयर को मार्च में आयोजित कराने का मुददा उठाया । डॉ. भरत दिनेश ने बताया कि दिल्ली फ रवरी फेयर को अप्रेल की बजाए मार्च में आयोजित करना चाहिए । अप्रेल में अमरीका का हाई प्वाइंट फेयर आयोजित होता है। इस कारण अमरीका के ग्राहक इस फेयर में हिस्सा नही ले पाते है। उन्होंने बताया कि मार्च माह में एशिया में इंडोनेशिया के अलावा 2 अन्य फेयर होते है जिससे अमरीका और युरोप के ग्राहकों को उन फेयर के साथ दिल्ली फेयर में आने में आसानी होगी। इपीसीएच की ओर से फरवरी में होने वाले फेयर को मार्च की बजाए अप्रेल में कराने का निर्णय लिया गया। निर्यातक सरदाराराम ने दिल्ली फेयर को 5 की बजाए 4 दिन करवाने, फेयर के किराए में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने का आग्रह किया । इपीसीएच महानिदेशक राकेशकुमार ने निर्यातकों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाने का वादा किया ।

--

इपीसीएच ने लांच किया तीन माह का पाठ्यक्रम

इपीसीएच की ओर से रविवार को हस्तशिल्प निर्यात प्रबंधन के क्षेत्र में तीन महिने के पार्ट टाइम सर्टिफि केट कोर्स का कॉमन फैसिलिटी सेंटर में उद्घाटन किया गया। इपीसीएच महानिदेशक राकेशकुमार ने बताया कि यह सर्टिफि केट कार्यक्रम मौजूदा श्रमशक्ति के कौशल को उन्नत करने और हस्तशिल्प निर्यात क्षेत्र के लिए नए कार्यबल को प्रशिक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रतिनिधिमण्डल में इपीसीएच अध्यक्ष ओपी प्रहलादका, इपीसीएच उपाध्यक्ष रवि के पासी, पूर्व अध्यक्ष सुधीर त्यागी, प्रशासन समिति के सदस्य प्रिंस मलिक, नीरज खन्ना, वरिष्ठ निर्यातक निर्मल भंडारी सहित नरेश बोथरा, कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प जोधपुर के सहायक निदेशक किरण वी एन सहित कई निर्यातक उपस्थित थे।

---------