
हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने श्रमिक कॉलोनी स्थित मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में गुरुवार को हैण्डीक्राफ्ट के एक श्रमिक को गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि गत 19 सितम्बर की रात श्रमिक कॉलोनी निवासी रविशसिंह के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। 22 सितम्बर को चोरी का मामला दर्ज कराया गया। सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों से जांच के बाद पश्चिम बंगाल में कोलकाता के परगना में बनगांव निवासी रतन पुत्र सचिन बंगाली को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर उसे गिरफ्तार किया गया। उससे रविश सिंह की बाइक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही से चोरी की दो और मोटरसाइकिल बरामद की गई। इनमें से एक बाइक बासनी थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। जबकि तीसरी मोटरसाइकिल मालिक के बारे में पता नहीं लग पाया है। कार्रवाई में एएसआइ गोविंदसिंह व धन्नाराम, कांस्टेबल आत्माराम, जितेन्द्रसिंह, नरेन्द्रसिंह, दिनेश, रविशंकर व भंवरलाल शामिल थे।
Published on:
24 Sept 2021 12:38 am
