10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HANDICRAFT FAIR—–इंडिया एक्सपो सेंटर व परमानेंट मार्ट में होगा हैण्डीक्राफ्ट फेयर

- इपीसीएच ने कोविड चुनौती से निपटने के लिए किया मेले का पुनर्गठन - 19 से 23 मई तक होगा फेयर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 04, 2021

HANDICRAFT FAIR-----इंडिया एक्सपो सेंटर व परमानेंट मार्ट में होगा हैण्डीक्राफ्ट फेयर

HANDICRAFT FAIR-----इंडिया एक्सपो सेंटर व परमानेंट मार्ट में होगा हैण्डीक्राफ्ट फेयर

जोधपुर।

देश में बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए 19 से 23 मई तक होने वाला दिल्ली हैण्डीक्राफ्ट फेयर का पुनर्गठन किया गया है। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) ने मेला आयोजन को लेकर नई योजना बनाई है। इपीसीएच के चेयरमैन रवि के पासी ने बताया कि मेला इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट के परमानेंट मार्ट एरिया में आयोजित किया जाएगा। इपीसीएच के महानिदेशक डॉ राकेशकुमार ने बताया कि छोटे और मध्यम निर्यातकों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मिल सके। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए ही मेला 19 से 23 मई तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट के परमानेंट मार्ट में कोविड प्रोटोकाल की गाइडलाइन के साथ आयोजित कराने का तय किया गया है।

-

70 प्रतिशत निर्यात अमरीका व खाड़ी देशों में

जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, डेनमार्क, पोलैंड, पुर्तगाल और अन्य देशों में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है, इससे फेयर में आने वाले दर्शकों की संख्या पर असर पड़ सकता है। हालांकि भारत का 70 प्रतिशत हस्तशिल्प निर्यात अमरीका, खाड़ी देशों, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और अन्य बाजारों में होता है, जहां बाकी दुनिया की तुलना में स्थिति बेहतर है।