
हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
ओसियां (जोधपुर).
ओसिया के लूट के प्रकरण वांछित हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र की तरफ छुपकर फरारी काट रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी दीपक शर्मा व वृताअधिकारी दिनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार थानाधिकारी बाबूराम डेलू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। टीम को शनिवार को आरोपी के गांव में आने की सूचना मिली । जिस पर थाना अधिकारी के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा गठित घेराबंदी की मगर इसी दौरान का पीछा करते हुए थाना ओसिया की सरकारी बोलेरो कैंपर असंतुलित होने उसमें सवार पुलिस जवानों की चोटे आई इस कारण मौके से भागने में सफल रहा। सोमवार को हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर अपराधी कैलाश पुत्र बभूताराम विश्नोई निवासी खाबड़ा कला को पुलिस थाना ओसिया ने गिरफ्तार किया। हार्डकोरअपराधी के विरूद्ध पुलिस थाना ओसिया में डेढ़ दर्जन से अधिक फिरौती, लूट, नकबजनी, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब रखने व मारपीट के प्रकरण दर्ज है।
Updated on:
01 Feb 2021 08:16 pm
Published on:
01 Feb 2021 08:16 pm
