10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर मांजू ने हिस्ट्रीशीटर बम्बानी पर फायरिंग स्वीकारी, बिहार में कर रहा था शराब की तस्करी

मांजू से जिले की ग्रामीण और कमिश्नरेट पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बाद उसने शराब की तस्करी शुरू कर दी थी।
less than 1 minute read
Google source verification
kailash manju arrested

kailash manju, gangster kailash manju, kailash manju in jodhpur, hardcore criminal Kailash Manju, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. जिले के हार्डकोर बदमाशों में शुमार कैलाश मांजू ढाई साल तक पुलिस को चकमा देने के बाद पुलिस का दबाव बढऩे के बाद परिवार सहित नेपाल में बस गया। उसने बिहार में शराब तस्करी शुरू कर दी साथ ही वाट्सएप कालिंग के मार्फत अवैध वसूली में भी लिप्त रहा था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत के अनुसार रिमाण्ड पर चल रहे भाटेलाई पुरोहितान निवासी हार्डकोर कैलाश मांजू से जिले की ग्रामीण और कमिश्नरेट पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बाद उसने शराब की तस्करी शुरू कर दी थी।

उसने लाखों रुपए के लेन-देन विवाद में चौहाबो थाने के हिस्ट्रीशीटर दिनेश बम्बानी और उसके मकान पर भी फायरिंग कराना कबूल किया है। मांजू को गुरुवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस ने गत शनिवार को भाटेलाई पुरोहितान से मांजू को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपने पिता के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आया था।

एक साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
बनाड़ पुलिस ने बिलाड़ा थानान्तर्गत चांदेलाव गांव में विश्नोइयों की ढाणी निवासी हरिराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। वह एक साल से फरार था और उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था।

देसी बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

डांगियावास थाना पुलिस ने मंगलवार शाम देसी बंदूक के साथ बिसलपुर में भट्टों की ढाणी निवासी अशोक वाल्मीकि को गिरफ्तार किया।