10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉपी में कांस्टेबल को 15 की जगह 49 नम्बर दिए, सीआई निलम्बित

- कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति परीक्षा, कांस्टेबल भी निलम्बित
2 min read
Google source verification
 कॉपी में कांस्टेबल को 15 की जगह 49 नम्बर दिए, सीआई निलम्बित

कॉपी में कांस्टेबल को 15 की जगह 49 नम्बर दिए, सीआई निलम्बित

जोधपुर. हेड कांस्टेबल पदोन्नति की लिखित परीक्षा में कॉपी जांचने के दौरान हेरा-फेरी कर 15 की जगह 49 अंक देकर पाली जिले के एक कांस्टेबल को उत्तीर्ण करने पर पुलिस निरीक्षक अमृत सोनी व कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह को पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) जोधपुर सचिन मित्तल ने निलम्बित कर दिया। दोनों का मुख्यालय पुलिस लाइन पाली में रहेगा।

मित्तल ने बताया कि गत दिनों पाली पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने भी लिखित परीक्षा दी थी। इस दौरान उसने कॉपी में पेन से कोई निशान कर दिया था। परीक्षा के बाद सभी अभ्यर्थियों की कॉपियां जांचने के लिए जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस कार्यालय भेजी गई थी। पुलिस निरीक्षक अमृत सोनी पाली पुलिस में है, लेकिन वह आइजी कार्यालय में पदस्थापित थे। कॉपी जांचने में सहयोग के लिए निरीक्षक अमृत सोनी को भी जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बुला लिया।

चूंकि निरीक्षक सोनी पाली पुलिस में पदस्थापित रह चुके हैं, इसलिए कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह उनके संपर्क में था। उसने कॉपी में निशान कर दिया था, जो निरीक्षक को पता था। कॉपी जांचने के दौरान निरीक्षक सोनी ने पेन के निशान से कांस्टेबल की कॉपी पहचान ली और चुपके से अपने पास ले ली। फिर उसमें कांट-छांट कर प्रथम पृष्ठ पर 75 में से 49 अंक लिख दिए थे।

अधिक नम्बर से अफसरों को अंदेशा
75 नम्बर वाले प्रश्न पत्र में कांस्टेबल को मिले 49 अंक देख अधिकारियों को संदेह हुआ। कापी की दुबारा जांच करने पर गड़बड़ी उजागर हो गई। कांस्टेबल ने अधिकांश प्रश्नों के उत्तर तक नहीं दिए थे। कई प्रश्नों के उत्तर गलत भी थे। अंकों में कांट-छांट भी की गई थी।

कॉल डिटेल व अन्य जांच में सम्पर्क की पुष्टि
कॉपी में गड़बड़ी होने का अंदेशा होने पर आइजी (रेंज) सचिन मित्तल के आदेश पर जांच में सामने आया कि पाली में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल व निरीक्षक एक-दूसरे से सम्पर्क में थे। परीक्षा के दौरान दोनों के बीच बातचीत की मोबाइल कॉल डिटेल में पुष्टि भी हो गई। इस पर दोनों को निलम्बित कर दिया गया।