10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल का हाल जानने नहीं, परिचित की कुशलक्षेम जानने पहुंचे चिकित्सा मंत्री

-चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के रवैये को लेकर मरीजों व उनके परिजनों में निराशा
less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल का हाल जानने नहीं, परिचित की कुशलक्षेम जानने पहुंचे चिकित्सा मंत्री

अस्पताल का हाल जानने नहीं, परिचित की कुशलक्षेम जानने पहुंचे चिकित्सा मंत्री

जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मथुरादास माथुर अस्पताल में मंगलवार को चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा आए। मंत्री को देखकर मरीजों व उनके परिजनों में उम्मीद बंधी कि अब मंत्री के दौरे से अव्यवस्थाओं में सुधार होगा। कई लोग अपनी समस्याएं भी मंत्री को बताना चाह रहे थे, लेकिन शर्मा एक परिचित की कुशलक्षेम पूछकर वहां से चले गए। बाद में पत्रिका टीम के साथ बातचीत में मरीजों के परिजनों ने कहा कि एमडीएम अस्पताल में इन दिनों कई तरह के विकास कार्य हो रहे हैं, जिन्हें मंत्री देखते तो कार्य और बेहतर होता। अस्पताल में कई तरह की समस्याएं भी आ रही है, उन्हें बताना चाह रहे थे, लेकिन वे जल्दी ही चले गए। अस्पताल में आए दिन शौचालय की साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। जगह-जगह से भवन जर्जर हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मंत्री के साथ प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ व अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी सहित कई कांग्रेस नेता थे।

विधायक ने की थी कॉटेज वार्ड में पानी नहीं आने की शिकायत
कुछ दिनों पहले सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास की दोहिती एमडीएमएच के कॉटेज वार्ड में भर्ती थी। यहां वे परिजन बन पूरे दिन बैठी रही। कॉटेज वार्डों में पानी तक नहीं आया। विधायक की शिकायत करने के बाद थोड़ा पानी पहुंचा था, जबकि अस्पताल में ये परेशानी आम मरीजों व उनके परिजनों को आए दिन उठानी पड़ रही है।