
अभिनेता सलमान खान मामले की सुनवाई फिर टली, 14 सितम्बर को होगी अगली पेशी
जोधपुर. कोरोना महामारी के कारण न्यायालय में केवल आवश्यक मामलों की सुनवाई होने से बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले में आरोपी अभिनेता सलमान खान की अपील पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। जोधपुर जिला न्यायालय में चल रहे इस मामले की अगली सुनवाई 14 सितम्बर को होगी।
गौरतलब है कि पिछले 22 वर्षो से चल रहे हिरण शिकार प्रकरण से संबंधित चार अलग-अलग अपीलों पर सुनवाई इसी कोर्ट में चल रही है,इसमें एक अपील सलमान खान द्वारा हिरण शिकार प्रकरण में दी गई 5 साल की सजा के खिलाफ है,वही दूसरी आर्म्स एक्ट में बरी होने पर सरकार की ओर से अपील दायर कर रखी है ,इसी केस से सम्बन्धित दो अन्य अपीलों की भी सुनवाई भी इसी कोर्ट में चल रही है।
लगातार तीन तारीख पेशी में नहीं हुई सुनवाई
कोरोना वायरस के कारण सलमान खान मामले में लगातार तीन तारीख पेशी में सुनवाई नहीं हो पाई । इसी वर्ष 18 अप्रैल ,4 जून तथा आज 16 जुलाई को सुनवाई नहीं हो पाई।
Published on:
16 Jul 2020 05:19 pm
