10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहुचर्चित भंवरी देवी हत्या प्रकरण- इंद्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई 14 सितंबर को

17 आरोपियों में से सोलह आरोपियों को मिल चुकी जमानत
less than 1 minute read
Google source verification
बहुचर्चित भंवरी देवी हत्या प्रकरण- इंद्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई 14 सितंबर को

बहुचर्चित भंवरी देवी हत्या प्रकरण- इंद्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई 14 सितंबर को

जोधपुर। बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण एवं हत्या प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में चल रही एकमात्र आरोपी इंद्रा विश्नोई की जमानत याचिका पर अब 14 सितंबर को सुनवाई होगी। इस मामले में कुल 17 आरोपियों में से सोलह आरोपियों को जमानत मिल चुकी हैं। एक आरोपी को सुप्रीम कोर्ट तथा शेष आरोपियों को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिली है। इंद्रा की जमानत अर्जी पर मंगलवार को न्यायाधीश दिनेश मेहता की एकलपीठ में सुनवाई हुई, जिसमें सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक एजाज खान ने कहा कि यह मामला अन्य आरोपियों से अलग है। आरोपी लम्बी अवधि तक फरार रही है। फिजिकली सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली तारीख 14 सितंबर को मुकर्रर की है। बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण एवं हत्या प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में चल रही एकमात्र आरोपी इंद्रा विश्नोई की जमानत याचिका पर अब 14 सितंबर को सुनवाई होगी। इस मामले में कुल 17 आरोपियों में से सोलह आरोपियों को जमानत मिल चुकी हैं। एक आरोपी को सुप्रीम कोर्ट तथा शेष आरोपियों को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिली है।