10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम राजस्थान को झुलसा रही पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा

Thar Weather  
2 min read
Google source verification
पश्चिम राजस्थान को झुलसा रही पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा

पश्चिम राजस्थान को झुलसा रही पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा

जोधपुर. पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा जोधपुर सहित पश्चिमी सरहद से सटे बाड़मेर-जैसलमेर और पश्चिम राजस्थान के अन्य इलाकों को झुलसा रही है। हालांकि यहां तापमान 40 डिग्री से कम है, लेकिन गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है। राहत की बात है कि पाकिस्तान की ओर से आ रही पश्चिम हवाओं में दक्षिणी हवाएं भी शामिल हो जाने से अरब सागर की नमी उष्ण लहरों को रोक रही है। यदि इस समय केवल पश्चिमी हवा होती तो लू के थपेड़े चल रहे होते।

दरअसल पाकिस्तान में इन दिनों भयंकर गर्मी है। वहां अरब के रेगिस्तान से आने वाली शुष्क पश्चिमी हवाएं बह रही है। हरियाली का अभाव होने से सीमार पार प्राकृतिक तौर पर पारा ज्यादा ही रहता है।। इसके चलते इस बार तो सिंध प्रांत के दादू में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। सीमा पार से आ रही गर्म लहरें हमारे यहां भी ज्यादा गर्मी महसूस करवा रही है।

गर्मी से झुलस रहा पड़ोसी
स्थान ----------अधिकतम तापमान
दादू (सिंध) ------ 50
तुरबत (ब्लूचिस्तान) ----- 48
सिबी (ब्लूचिस्तान) ----- 48
नवाबशाह (सिंध) ------ 46
एटोइयर (पंजाब) ------ 46
पेशावर (खैबर) ------- 46
सुकुर (सिंध) ------- 45
मोहन-जो-दड़ो (सिंध) --- 45


तापमान कम, तपिश ज्यादा
जोधपुर। सूर्यनगरी सहित सम्भाग के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी उमस व गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। हालांकि अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर 40 डिग्री सैल्सियस के भीतर ही रहा, लेकिन तपिश और उमस दिन भर पसीना छुड़ाती रही। जोधपुर के फलोदी कस्बा 40.8 डिग्री पारे के साथ सबसे गर्म स्थान साबित हुआ।

जोधपुर में बादलों की आवाजाही के बीच हवा भी चलती रही, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 29.5 डि.सै. रहने से रात को भी गर्मी परेशान करती रही। सुबह के वक्त हालांकि ठंडी हवा चल रही थी, लेकिन उमस के कारण पसीना छूट रहा था। सूरज चढऩे के साथ गर्मी ज्यादा ही सताने लगी। अधिकतम तापमान में हालांकि मामूली गिरावट दर्ज हुई और यह 38.1 डि.सै. पर ही अटका रहा, लेकिन तपन इतनी अधिक थी कि पंखे व कूलर के सामने भी राहत नहीं मिल पा रही थी। अधिकतम तापमान जैसलमेर में 39 व बाड़मेर में 37.8 डि.सै. रेकार्ड किया गया।


इनका कहना...
‘प्रदेश में इस समय दक्षिण हवाओं का इनपुट आने से अरब सागर की नमी पहुंच रही है। एंटी साइक्लोनिक एक्टिविटी भी नहीं है। अगर ये परिस्थितियां नहीं होती तो पाक से सीधे गर्म हवाएं इधर आती।’
-शिव गणेश, पूर्व निदेशक, भारतीय मौसम विभाग, जयपुर