10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकलों ने पाया आग पर काबू

जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में गली नम्बर 8 स्थित हैंडीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे वहां रखा हैंडीक्राफ्ट का सारा सामान जल गया। फैक्ट्री का टीन शेड भी धराशायी हो गया...
less than 1 minute read
Google source verification
Fire in the scrap warehouse, burning goods worth millions

कबाड़ी गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक ...

जोधपुर। जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में गली नम्बर 8 स्थित हैंडीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे वहां रखा हैंडीक्राफ्ट का सारा सामान जल गया। फैक्ट्री का टीन शेड भी धराशायी हो गया। सूचना पर दमकले घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद 15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के कर आग पर काबू पाया।

अग्निशमन सूत्रों के अनुसार गली नम्बर 8 में जितेन्द्र क्राफ्ट नामक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लॉक डाउन के चलते कामकाज बंद है। इसमें सुबह साढ़े छह बजे शॉर्ट सर्किट हो गया और चिंगारी से फैक्ट्री में आग लग गई। भूतल व अंडरग्राउंड में रखे लकड़ी का हैंडीक्राफ्ट सामान चपेट में आ गया और आग भीषण हो गई। कुछ ही पलाें में पूरी फैक्ट्री धधकने लगी लपटें और आग की लपटे आसमान छूने लगी। सूचना मिलने पर बासनी, शास्त्रीनगर व नागौरी गेट से दमकलें मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा भी मौके पर आए। पड़ोस में ही एक फैक्ट्री से पानी लेकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक काफी सामान जल चुका था। फैक्ट्री का टीन शेड भी नीचे गिर गया।

फोटो प्रतीकात्मक