10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

दो दर्जन दमकलों ने आठ घंटों में काबू पाया
less than 1 minute read
Google source verification
heavy-fire-in-tanker-filled-with-chemical

केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

जोधपुर. जिले के करवड़ गांव से महज 300 मीटर की दूरी पर रविवार रात मिथॉल केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग पर फायर बिग्रेड की दो दर्जन से ज्यादा गाडि़यों ने आठ घंटे बाद सोमवार तडक़े काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान टैंकर में धमाका नहीं हुआ, वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। टैंकर के पलटते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
करवड़ थाना पुलिस के अनुसार गुजरात के कांडला पोर्ट से मिथॉल केमिकल से भरा टैंकर रोहतक जा रहा था। रविवार रात करीब ११ बजे टैंकर करवड़ गांव से महज 300 मीटर पहले पलट गया। टैंकर पलटने के कुछ देर बाद इसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड एएफओ हेमराज शर्मा, दमकलकर्मी अजय, राज गहलोत, जितेंद्र सिंह, सुनिल बिश्नोई, लक्ष्मण, सुनिल कुमार करीब दो दर्जन गाडि़यों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में आने टैंकर व खेत की बाड़ जल गई। टैंकर के पलटते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया।