10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर से शेखावटी तक पहुंची ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की मदद

- भारतीय विदेश सेवा कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरण की मॉनिटरिंग
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर से शेखावटी तक पहुंची ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की मदद

जोधपुर से शेखावटी तक पहुंची ऑक्सीजन कंसंटे्रटर की मदद

जोधपुर।
जयपुर फूट यूएसए की पहल पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मदद अब मारवाड़ से बाहर निकल कर शेखावटी तक पहुंचने लगी है। झुंझुनूं से मशीनों की डिमांड आने पर वडेर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वाहन रवाना किया गया, इस पर रास्ते में ही सीकर में आपातकाल होने पर मशीन की डिमांड आई। इस पर तुरंत एक मशीन सीकर व चार अन्य मशीनें झुंझुनूं में सुपुर्द की गई।
राजस्थान फाउंडेशन अमरीका चेप्टर व राजस्थान फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरण की मॉनिटरिंग भारतीय विदेश सेवा के 2008 बैच के अधिकारी व मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले महेश कुमार खींचड़ कर रहे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्र में हर जरूरतमंद तक पहुंचने का रास्ता प्रशस्त कर रहे हैं। इससे पहले नागौर जिले में भी सात मशीनें दी जा चुकी है। जयपुर फूट यूएसए की पहल पर रूस से 50 और मशीनें की खेप रवाना हुई है। यह भगवान महावीर विकलांग सहायत समिति जयपुर को उपलब्ध करवाई जाएगी।