10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jodhpur : बद्रीराम जाखड़ बोले- सरकार में भ्रष्टाचार तो मंत्री पद छोड़ क्यों नहीं देते हेमाराम

पाली के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बद्रीराम जाखड़ ने गहलोत सरकार में मंत्री हेमाराम चौधरी से कहा है कि अगर उन्हें सरकार में भ्रष्टाचार नजर आ रहा है तो मंत्री क्यों बने हुए? पद क्यों नहीं छोड़ देते।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur : बद्रीराम जाखड़ बोले- सरकार में भ्रष्टाचार तो मंत्री पद छोड़ क्यों नहीं देते हेमाराम

jodhpur : बद्रीराम जाखड़ बोले- सरकार में भ्रष्टाचार तो मंत्री पद छोड़ क्यों नहीं देते हेमाराम

जोधपुर. पाली के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बद्रीराम जाखड़ ने गहलोत सरकार में मंत्री हेमाराम चौधरी से कहा है कि अगर उन्हें सरकार में भ्रष्टाचार नजर आ रहा है तो मंत्री क्यों बने हुए? पद क्यों नहीं छोड़ देते।

जाखड़ ने अपने निवास पर सचिन पायलट के रैली निकालने और धरना देने को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि यह लोग पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में रहेंगे नहीं और रह भी गए तो प्रशंसा करेंगे तो लोग इनसे पूछेंगे कि अब क्या हुआ। जबकि इनके माता-पिता भी इस पार्टी में कई पदों पर रहे हैं। यह खुद केंद्र में मंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। पार्टी के बारे में गलत बोल रहें है, जबकि पार्टी तो हमारी मां है।

सीएम समर्थक मुखर

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जोधपुर दौरा होने वाला है। इससे पहले पायलट के खिलाफ मुख्यमंत्री के शहर में पहली बार लोग मुखर होने लगे हैं। हाल ही में प्रदेश के सभी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ के दौरे के दौरान भी कांग्रेस के स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों ने पायलट-शेखावत के पोस्टर लगाकर इसकी शुरुआत की थी। अब जाखड़ ने भी मोर्चा खोला है।