10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता का संदेश देने के लिए हुई हेरिटेज रन

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने व आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से नगर निगम उत्तर एवं जोधपुर रनर्स ग्रुप की ओर से शनिवार को हेरिटेज रन का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
स्वच्छता का संदेश देने के लिए हुई हेरिटेज रन

स्वच्छता का संदेश देने के लिए हुई हेरिटेज रन

जोधपुर। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने व आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से नगर निगम उत्तर एवं जोधपुर रनर्स ग्रुप की ओर से शनिवार को हेरिटेज रन का आयोजन किया गया। घंटाघर से रवाना हुई इस रैली को महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार एवं निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हेरिटेज रन विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस घंटाघर आकर समाप्त हुई। महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने बताया कि स्वच्छता को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने के लिए आमजन में जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोगों को स्वच्छता एवं हेल्थ अवेयरनेस का संदेश देने के लिए जोधपुर रनर ग्रुप के साथ मिलकर नगर निगम उत्तर मिलकर हेरिटेज रन का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है और लोगों को स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
जोधपुर रनर्स का रहा सहयोग
इस आयोजन में जोधपुर रनर्स गु्रप के फाउंडर धीरज दाधवानी, कोर सदस्य विशाल अग्रवाल, सत्यम संचेती और विशाल लोहिया का सहयोग रहा। कार्यक्रम में 80 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।