दरअसल, पिछले वर्ष दिसंबर में भदवासिया (जोधपुर) स्थित मंडी की आलू, प्याज, फ्रूट व सब्जी विक्रेता संघ ने याचिका दायर करते हुए हाईकोर्ट से सरकार की इस कार्रवाई पर न्याय दिलाने की गुहार की थी कि लहसुन को सब्जी मंडी में बेचा जाता है, तो उस पर सब्जी समझकर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा। अनाज मंडी में मसाले के रूप में बेचा जाता है, तो उस पर जीएसटी लगेगा। इस मामले में अब तक कोटा की ऑल इंडिया किसान सभा व जोधपुर की पावटा सब्जी मंडी के व्यापारियों ने भी पक्षकार बनने के लिए आवेदन किए, जिनको स्वीकार कर लिया गया।