
petrol station, petrol pump, fuel station
अक्सर एेसा होता है कि पेट्रोल पंप पर एक ओर टैंकर खाली हो रहा होता है और दूसरी ओर कार जीप बाइक और स्कूटर मे ऑयल डाला जा रहा होता है, लेकिन अब एेसा नहीं होगा। पम्प मालिकों को सलाह दी गई है कि टैंकर खाली करते समय पेट्रोल-डीजल की बिक्री पूरी तरीके से रोक दें। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पम्प मालिकों और ग्राहकों के लिए गर्मी को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके।
क्यों कि जैसे-जैसे थर्मामीटर का पारा ऊपर जा रहा है, पेट्रोल पम्प संचालकों की सांसें भी बढ़ रही है। अधिक गर्मी में पेट्रोल पम्पों पर आग लगने की आशंका को देखते हुए सभी पम्पों पर अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि कुछ बरसों पहले शहर के दो पेट्रोल पम्पों पर गर्मी की वजह से आग लग गई थी। तेज गर्मी के चलते हाल ही में पंजाब और महाराष्ट्र के इक्कादुक्का पम्प पर आगजनी की घटनाएं हो चुकी है।
एसोसिएशन जिला सचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए पम्प मालिकों और ग्राहकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। उनसे कहा गया है कि ग्राहकों को पम्प तक आने से रोकने के लिए बेरिकेड्स लगाएं। टैंकर खाली करते समय पम्प पर अर्थिंग का भी ध्यान रखें।
पंप पर मोबाइल हैंडसेट न छुएं
पेट्रोल पम्प पर मोबाइल उपयोग करने वाले ग्राहकों से अपील की गई है कि वे पेट्रोल-डीजल भरवाते अपना मोबाइल हैण्डसेट समय नहीं छुएं। अगर मोबाइल पर कॉल आ रही है तो वह भी न तो रिसीव करें और ना ही डिस्कनेक्ट करें। मोबाइल पर एक स्विच दबाने से स्पार्र्किंग होती है। पेट्रोल भरने के दौरान उसकी वाष्प से स्पार्र्किंग में आग लगने का खतरा रहता है। ड्राइविंग के बाद पेट्रोल पम्प पर रुक कर टंकी खोलने के दौरान एकदम से पेट्रोल की वाष्प बाहर निकलती है। इस दौरान अगर कोई मोबाइल का बटन दबाता है तो स्पार्र्किंग से आगजनी हो सकती है।
-गोपालसिंह, जिलाध्यक्ष, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
