10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द निखरे स्वरूप में नजर आएगा हमारा ऐतिहासिक उम्मेद उद्यान

तीन करोड 32 लाख की लागत से होंगे विकास एवं सौंदर्यीकरण के काम
less than 1 minute read
Google source verification
जल्द निखरे स्वरूप में नजर आएगा हमारा ऐतिहासिक उम्मेद उद्यान

जल्द निखरे स्वरूप में नजर आएगा हमारा ऐतिहासिक उम्मेद उद्यान

जोधपुर. जोधपुर की ऐतिहासिक धरोहर ‘उम्मेद उद्यान’ जल्द ही निखरे हुए स्वरूप में नजर आएगा। लॉकडाउन के चलते अटके विकास कार्य फिर से शुरू किए गए हैं। आने वाले कुछ ही माह में निर्माण कार्यों को पूरा किया जाएगा। जिससे शहरवासियों को एक बेहतरीन सौगात मिल सके। जेडीए आयुक्त मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि उम्मेद उद्यान के कायाकल्प के लिए सिविल कार्य, पाथ-वे, पौधरोपण, विभिन्न स्थानों पर विद्युत एवं सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य करवाए जाने हैं। इसके साथ ही उद्यान को नया रूप देने के लिए विभिन्न प्रकार के छायादार पौधों के साथ सजावटी व आकर्षक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। विभिन्न किस्मों के पौधों की नर्सरी भी स्थापित की जाएगी। लाइब्रेरी के चारों तरफ हैज और ब्रिक पाथ भी बनाया जाएगा। पेड़-पौधों की उचित देखभाल व पानी के लिए एक अलग से पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

बनेगा आधुनिक जॉगिंग टे्रक
अधिशाषी अभियंता राजीव कश्यप ने बताया कि उद्यान में करीब चार किलोमीटर का जॉगिंग ट्रेक बनाया जाएगा। जॉगिंग पार्क में अर्डन ट्रेक का निर्माण करने के साथ ही ट्रेक के दोनों तरफ कर्ब स्टेशन लगाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 84 लाख रुपए खर्च होंगे। जो जुलाई माह तक किया जा सकेगा।

शुरू करवाया वापस निर्माण कार्य
उद्यान को संवारने के लिए तीन करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते पिछले करीब ढाई माह से काम बंद था। जिसे फिर से शुरू करवाया गया। आने वाले कुछ ही माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शहरवासियों को एक बेहतर सौगात मिल सकेगी।

प्रकाश राजपुरोहित, जिला कलक्टर, जोधपुर