
होम डेकोर की है टेंशन तो हो जाइए अटेंशन
जोधपुर.
फेस्टिव सीजन के चलते इन दिनों हाउस-वाइफ हो या प्रोफेशनल वीमन, सभी अपने घर को न्यू लुक देने की तैयारी में हैं। इन दिनों घरों में साफ-सफाई का दौर चल रहा है। हर कोई यही चाहता है कि उसका घर सबसे अलग एवं बेहतरीन लुक में दिखाई दें। इसी के चलते इन दिनों होम डेकोर का सामान रखने वाली शॉप में भी जमकर शॉपिंग की जा रही है।
डिजाइनर, कस्टमाइज वालपेपर
यदि आप चाहते हैं कि आपका सबसे अलग दिखें तो वॉलपेपर एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। घर की दीवारों को पसंद की डिजाइन के हिसाब से डेकोरेट करने में वॉल पेपर चार चांद लगा सकते हैं। यह आमतौर पर पेंटिंग में लगने वाले खर्च से बहुत ही कम प्राइज में आपके घर को नया लुक दे सकता है।
रिमोंट कंट्रोल ब्लाइंड्स
यदि घर को मार्डन लुक देने की चाह है तो खिड़कियों पर परदों की जगह ब्लाइंड्स लगा सकते हैं। यह रिमोट से भी ऑपरेट हो जाती है। इसके अलावा मोबाइल फोन से भी ऑपरेट किया जा सकता है। यह १०० रुपए प्रति स्क्वायर फीट की प्राइज से मिल रही हैं। इसकी विभिन्न वैरायटीज व अट्रैक्टिव कलर आपके सपनों के घर को न्यू लुक दे सकते हैं।
आर्टिफिशियल ग्रास
यदि आपको पेड़, पौधों व प्रकृति से लगाव हैं तो आर्टिफिशयल ग्रास आपके लिए ही है। पेड़, पौधों जैसी दिखने वाली इस डिजाइन को घर के गेस्ट रुम, खाली दीवार आदि पर लगवा सकते हैं। इसकी प्राइज ४० रुपए स्क्वायर फीट से शुरू हैं। इन दिनों वीमन इसे काफी लाइक कर रही है। दुकानदारों के अनुसार घर की दीवारों पर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होगा।
सोफों को दें न्यू लुक
गेस्ट रुम में मेहमानों के बैठने के लिए रखें पुराने साफों के रंग-रूप व कंडीशन को देखकर आप परेशान हैं तो घबराने की कोई जरुरत नहीं। बाजार में महज दो हजार रुपए की शुरुआत कीमत में आप अपने पुराने सोफों का ही फेब्रिक चेंज करवाकर न्यू लुक दे सकते हैं। आम तौर पर नए सोफे के लिए एक शीट आठ से दस हजार रुपए की पड़ती है। एेसे में लो कोस्ट में पुराने सोफे को भी मार्डन लुक दे सकते हैं।
यह भी करें ट्राय
इसके अलावा नए कॉरपेट, गद्दों पर बेड कवर, चद्दर, फैंसी कुशन, टेबल कवर, डेकोरेटिव पीसेज आदि की मदद से घर की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं। इन दिनों बाजार में इनकी शॉपिंग पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
इनका कहना है-
बाजार में इन दिनों होम डेकोर को लेकर आर्टिफिशियल डिजाइन, वालपेपर्स आदि का ट्रैंड चल रहा है। यह लो कोस्ट में भी घर को बहुत ही सुंदर बना सकते हैं।
अमित भट्ट्ड़, दुकानदार
Updated on:
25 Oct 2019 10:15 pm
Published on:
25 Oct 2019 10:15 pm
